एक्सप्लोरर

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी शूटर सचिन पांडे मुठभेड़ में ढेर Lucknow News

एक लाख का इनामी सचिन पांडे भाड़े का शूटर था। वह सुपारी लेकर हत्या करता था। बदमाश पर लूट, रंगदारी वसूली जैसे दर्जनों मामले दर्ज थे। केवल यूपी में ही नहीं उसके लिंक बिहार से भी जुड़े थे।

लखनऊ, एबीपी गंगा। यूपी एसटीएफ ने आजमगढ़ पुलिस के साथ शूटर और इनामी बदमाश को सचिन पांडे को लखनऊ में ढेर कर दिया है। आजमगढ़ से इनामी बदमाश पर एक लाख का इनाम घोषित था। सचिन पांडे लखनऊ में एक इंस्पेक्टर की हत्या की फिराक में था और इसी वारदात को अंजाम देने के लिए लखनऊ पहुंचा था। इससे पहले कि बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब हो पाता यूपी ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया।

बीते दिनों अंबेडकरनगर में निजी बैंक के कर्मचारी से हुई लूट की वारदात के बाद से बदमाश यूपी एसटीएफ के रडार पर था। यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के विभूति खंड थानाक्षेत्र में सचिन को उस वक्त मार गिराया जब वह एक इंस्पेक्टर की हत्या की फिराक में लखनऊ में रुका था।

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी शूटर सचिन पांडे मुठभेड़ में ढेर Lucknow News

विभूति खंड थानाक्षेत्र के एमिटी यूनिवर्सिटी के पास बनी चाय की दुकान पर सचिन पांडे पहुंचा था कि तभी एसटीएफ की टीम से मुठभेड़ हो गई। सचिन पांडे ने अपनी अवैध पिस्टल से टीम पर फायर किया और क्रॉस फायरिंग में सचिन पांडे मारा गया।

बताया जा रहा है कि सचिन पांडे आजमगढ़ के निजामाबाद का हिस्ट्रीशीटर है और इसके गैंग में कई शातिर अपराधी शामिल हैं जो लूट और रंगदारी वसूली के साथ-साथ सुपारी किलिंग का भी काम करते रहे हैं। आजमगढ़ में श्रीकांतपुर गांव के मौजूदा प्रधान की हत्या की फिराक में सचिन पांडे लंबे वक्त से घूम रहा था और इसी बीच लखनऊ में एक इंस्पेक्टर की हत्या के लिए पहुंचा था।

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी शूटर सचिन पांडे मुठभेड़ में ढेर Lucknow News

इससे पहले साल 2016 में भी सचिन पांडे ने आजमगढ़ में ट्रेनी आईपीएस शैलेंद्र पांडे के गनर को उस वक्त गोली मार दी थी जब वह चेकिंग के लिए तलाशी ले रहा था। सचिन पांडे पर हत्या लूट रंगदारी के 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह न सिर्फ पूर्वांचल बल्कि बिहार के भी कई शातिर अपराधियों के संपर्क में था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget