एक्सप्लोरर

शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी से नहीं, सपा के साथ करेंगे गठबंधन

शिवपाल ने कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन सपा से ही होगा और वह त्याग करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ''बीजेपी से हरगिज गठबंधन नहीं करेंगे.''

बलिया: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि वह बीजेपी से नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी और समान विचारधारा वाले अन्य दलों के साथ ही गठबंधन करेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी से गठबंधन के लिए कई बार आमंत्रण मिला, लेकिन उन्होंने इसको स्वीकार नहीं किया. शिवपाल ने कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन सपा से ही होगा और वह त्याग करने के लिए तैयार हैं.

बलिया जिले के सहतवार में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने कहा, ''बीजेपी से हरगिज गठबंधन नहीं करेंगे.'' एक सवाल के जबाब में उन्‍होंने कहा कि ''सपा से गठबंधन करेंगे. राजनीति में उनका सिद्धांत है संघर्ष के साथ त्याग. वह नई सरकार बनाने के लिए त्याग करेंगे.'' उन्होंने कहा, ''मेरा नारा बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए गैर बीजेपीवाद का है. सभी दल इकट्ठा होकर ही बीजेपी को हटाने में कामयाब हो सकते हैं.'' एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कोई जबाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि जब उनकी सभी दलों व नेताओं से बातचीत होगी तभी वह इस बारे में कुछ कहेंगे.

शिवपाल यादव से गठबंधन के लिए तैयार- अखिलेश

वेब सीरीज ''तांडव'' को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिये. उन्होंने नये कृषि कानून का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून बना रही है. उन्होंने सभी क़ानूनों को वापस लेने की मांग की.

उल्‍लेखनीय है कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था, ''2022 के विधान सभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव से गठबंधन के लिए वह तैयार हैं. सरकार बनने पर उन्‍हें मंत्री भी बनाएंगे. उनके अलावा अगर कोई जीतने लायक उनका उम्‍मीदवार होगा तो उसके लिए भी गठबंधन में सीट छोड़ेंगे.''

ये भी पढ़ें-

UP MLC चुनाव में 12 सीटों का सियासी गणित, उच्च सदन में बढ़ेगी बीजेपी की ताकत, एसपी को नुकसान

जेल से छूटने के बाद सोमनाथ भारती बोले- योगी राज में है अघोषित आपातकाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget