एक्सप्लोरर

कटेहरी उपचुनाव में गड़बड़ी की आशंका? शिवपाल यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा- 20 नवंबर को...

Katehri By Election 2024: कटेहरी समेत उत्तर प्रदेश की सभी 9 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को मतदान होगा. इससे पहले कटेहरी में सपा समेत अन्य दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया.

Katehri Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भले ही मतदान की तारीख आगे बढ़ा दी गई है, लेकिन समाजवादी पार्टी चुनावी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. सपा के राष्ट्रीय सचिव और उपचुनाव में पार्टी प्रभारी शिवपाल सिंह यादव लगातार रैलियां और सभाएं कर रहे हैं. 

इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार (6 नवंबर) को अंबेडकर नगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कटेहरी सीट होने उपचुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई. शिवपाल यादव ने अपने संबोधन में सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा को जिताने की अपील करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

'कटेहरी बॉर्डर इकट्ठा रहे सपा कार्यकर्ता'
कटेहरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा, "20 नवंबर को चुनाव के दिन सभी को कटेहरी के बॉर्डर इकट्ठा होना है. उन्होंने कहा,"मैं निर्देश देता हूं कि चुनाव के दिन जिले के आसपास के आसपास के सभी कार्यकर्ता बॉर्डर पर रहेंगे और अगर चुनाव में गड़बड़ी होती है तो वह लोग कटेहरी में घुस सकते हैं."

'एक पैर रेल में और एक पैर जेल में'
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव ने अपने संबोधन में आगे कहा, "कटेहरी में अगर निष्पक्ष चुनाव होता है, तो फिर अंदर आने की कोई जरुरत नहीं है." उन्होंने कहा, "जब बेईमानी करेंगे तो हम डटकर लड़ेंगे. समाजवादियों का इतिहास रहा है, जहां पर जुल्म, अन्याय और बेइमानी होगी उसका डटकर करके मुकाबला किया जाएगा."

शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादियों का नारा रहा है एक पैर रेल में और एक पैर जेल में. उन्होंने कहा कि चुनाव में हम लोग मुकाबला करेंगे, हम लोग जेल जाने से नहीं डरते हैं.

कटेहरी में दिग्गजों की साख दांव पर
बता दें, प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को कर दिया गया है. परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. कटेहरी सीट पर सपा ने शोभावती वर्मा को मैदान में उतारा है, उनको बीजेपी के धर्मराज निषाद और बीएसपी के अमित वर्मा से कड़ी टक्कर मिलेगी.

(यज्ञेश त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: अमेठी वाली गलती अब नहीं दोहराना चाहते राहुल गांधी! रायबरेली आकर दे गए बड़ा सियासी संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget