एक्सप्लोरर

Deoria Murder Case: 'सियासी रोटी सेंकना बंद करें', शिवपाल यादव का बीजेपी विधायक के बयान पर पलटवार

UP News: यूपी के देवरिया जिले में जमीनी विवाद में छह लोगों की हत्या कर दी गई. ये विवाद प्रेमचंद यादव और सत्य प्रकाश दूबे के परिवार के बीच था. इस मामले को लेकर यूपी में सियासी घमासान मचा हुआ है.

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड को लेकर बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की ओर से दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है. अब सपा नेता शिवपाल यादव ने बीजेपी विधायक के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने सोमवार (9 अक्टूबर) को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "देवरिया कांड पर विधायक कह रहे हैं कि अगर सपा की हैसियत है तो उनकी एक हजार जांच करा लें. विधायक जी, सपा तो विपक्ष में है. आप सियासी रोटी सेंकना बंद कर, प्रशासन की जवाबदेही व जिम्मेदारी तय करा लें."

शिवपाल यादव ने आगे कहा, "अगर पीड़ितों को निष्पक्ष न्याय दिलाने की आप में हैसियत हो तो न्याय जरूर दिला दें." दरअसल, देवरिया कांड में मारे गए सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार के सदस्यों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. इस दौरान बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा था कि देवरिया हत्याकांड के आरोपियों की जांच करें तो थानों-थानों में उनकी हिस्ट्रीशीट खुली मिलेगी. 

शलभ मणि त्रिपाठी ने क्या कहा?

शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा था कि सत्य प्रकाश दूबे के परिवार का इतिहास खंगाल कर देख लीजिए आपको कोई केस नहीं मिलेगा. जिन लोगों ने अपराध किया है उनके खिलाफ कई मामले हैं. ये लड़ाई एक बेबस परिवार बनाम भूमाफियाओं की थी. ये लड़ाई अन्याय के खिलाफ है, किसी समाज के खिलाफ नहीं है. 

समाजवादी पार्टी को दी थी चुनौती

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडे मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं, कहते हैं विधायक ने हत्या कराई. कहते हैं कि देवेश दुबे हत्यारा है. मैं चुनौती देता हूं तुम्हारी हैसियत है तो एक हजार जांच करा लो. प्रदेश की जनता ने तुम्हारा गुंडाराज देखा है. हम तुम्हारी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं.

बता दें कि, देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीती 2 अक्टूबर को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की गांव के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद प्रेम यादव के समर्थकों ने दुबे समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी. दोनों परिवारों में जमीन को लेकर झगड़ा है.

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Elections 2024: यूपी कांग्रेस बढ़ाने वाली है मायावती की टेंशन, बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बनाई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget