एक्सप्लोरर

भतीजे अखिलेश यादव को बनाएंगे सीएम, 2022 में SP से गठबंधन को लेकर शिवपाल ने रखी ये शर्त

पीलीभीत में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि एसपी अगर सम्मान से वापस बुलाएगी तो वापस चले जाएंगे.

पीलीभीत पहुचें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए अपनी पार्टी के अधिकृत दावेदार की घोषणा. जनसभा सम्बोधन के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने पीएम व सीएम पर निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन देने की बात कहते हुए मंच से समाजवादी सरकार बनाने के लिए जनता से की अपील.

वहीं दूसरी ओर शिवपाल के सम्बोधन के दौरान मंच के सामने खाली पड़ी रही कुर्सिया व पंडाल से सम्बोधन के दौरान कुर्सियां छोड़कर जनता जाती दिखी. दरअसल, पीलीभीत पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने मंच से बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ने मिलकर उद्योगपति के साथ मिलकर लूट लिया है.

हमारी सरकार में रिश्वत मांगने की किसी की हिम्मत नहीं थी- शिवपाल

मोदी जी मन की बात करते हैं आज तक उनकी मन की बात जनता की समझ मे नहीं आई, और न ही भ्रष्टाचार कम हुआ. जो दरोगा की रिश्वत 500 रूपये थी, वो अब बढ़कर 50 हजार से एक लाख हो गई है. उन्होंने आगे कहा कि, जब हमारी समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो अधिकारियों की हिम्मत नहीं थी कि हमारे कार्यकर्ता की बात न सुने. आज बीजेपी के सांसद की कोई नहीं सुन रहा.

बीजेपी के मंत्री सिफारिश कर भी दें तो तहसेलेदार से लेकर दरोगा तक जरुर ले लेगा. जब हमारा राज्य था तो एक ब्लाक अध्यक्ष से किसी अधिकारी की रिश्वत मांगने की हिम्मत नहीं थी. ये बीजेपी सरकार किसनों की बात करती है. पीलीभीत में चार फैक्ट्री है जिन पर गन्ना किसानों का 254 करोड़ का मूल्य बकाया है. इसीलिए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर अखिलेष यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे.

समाजवादी पार्टी सम्मान से वापस बुलाएगी तो वापस चले जाएंगे- शिवपाल

शिवपाल ने कहा कि मेरी प्राथमिकता एसपी है. अगर सम्मान के साथ समाजवादी पार्टी हमें बुलाएगी तो हम एसपी को समर्थन देंगे. वहीं, जहां प्रत्याशी प्रगतिशील के जीत रहे हैं वहीं हम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी उतारेंगे. मुझे बीजेपी से कई बार ऑफर आए लेकिन मैं नहीं गया. मैं समाजवादी हूं. जब हमारे एमएलए जीतकर आएंगे तब पता चलेगा कि मुख्यमंत्री कौन है. आज उत्तर प्रदेश 25 वें स्थान पर है प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार बीजेपी की वजह से हो रही है.

यह भी पढ़ें.

Exclusive: आखिर कितने भरोसे के लायक है तालिबान? पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर की जुबानी

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की जल्द वापसी के लिए हो रहा हर संभव प्रयास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
बस्ती: 'मुझे मेरी बहू से बचा लो...', परेशान ससुर ने पुलिस से लगाई गुहार, लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
बस्ती: 'मुझे मेरी बहू से बचा लो...', परेशान ससुर ने पुलिस से लगाई गुहार, लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
हापुड़ में जयंत चौधरी की पार्टी को बड़ा झटका, 38 पदाधिकारियों ने एक साथ किया इस्तीफे का ऐलान
हापुड़ में जयंत चौधरी की पार्टी को बड़ा झटका, 38 पदाधिकारियों ने एक साथ किया इस्तीफे का ऐलान
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget