एक्सप्लोरर

UP Politics: उपचुनाव में बाकी सीटों पर सपा कब घोषित करेगी प्रत्याशी? शिवपाल यादव ने किया खुलासा

Shivpal Singh Yadav Moradabad Visit: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि बीजेपी सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है. उन्होंने कहा इस सरकार में कुछ लोगों को बर्बाद किया जा रहा है.

Moradabad News Today: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव गुरुवार (17 अक्टूबर) को मुरादाबाद पहुंचे. जहां उन्होंने बहराइच हिंसा को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला. शिवपाल यादव ने कहा कि बहराइच में हिंसा की घटना दुखद है. 

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने बहराइच हिंसा में शामिल दोषियों को सजा देने की मांग की. उन्होंने हिंसा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी किसने शुरुआत की है? कौन किस के घर पर चढ़ा, झंडा किसने उतारा है? इस तरह से नहीं करना चाहिए था. 

उपचुनाव सपा प्रत्याशियों के नाम को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले के लिए आज या कल में बाकी की सीटों पर टिकट फाइनल हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन एक बार फिर मिलकर चुनाव लड़ेगा. हमारे नेता कांग्रेस के नेताओं से बात कर सीटों पर भी फैसला कर लेंगे. 

'सभी सीटों पर जीतेगी सपा'
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा, "मिल्कीपुर में हमारी पार्टी सांसद का चुनाव तो जीत ही गयी है, हालांकि अब वहां कोई विधायक नहीं है." उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग को इस पर भी निर्णय लेना चाहिये था." शिवपाल यादव ने दावा किया कि उपचुनाव की सभी 9 सीटें सपा बड़े अंतर से जीतेगी. कुन्दरकी सीट पर सपा आजकल में प्रत्याशी घोषित कर देगी.

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने कहा, "बीजेपी की सरकार बेईमान और भ्रष्टाचारी सरकार है, यह खुले आम बेईमानी करती है." उन्होंने कहा, "गन्ना समिति के चुनाव में इन्होंने जमकर बेईमानी की, पहले तो इन्होंने नामांकन नहीं करने दिए और किसी ने नामांकन कर भी दिया तो उसका पर्चा कैंसल कर दिया गया. ये सब अधिकारियों के जरिये कराया जा रहा है."

'बीजेपी सरकार से सभी परेशान'
जसवंतनगर विधायक शिवपाल यादव ने कहा कि इस समय किसान, गरीब, नौजवान सब परेशान हैं. छोटे छोटे व्यापारी भी बीजेपी सरकार में परेशान हैं. उन्होंने कहा कि इस सरकार को शीघ्र हटाने की जरूरत है. यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है. 

सपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा, "इस सरकार में कुछ लोगों को बर्बाद किया जा रहा है और वैमनस्यता बढ़ाई जा रही है. इसलिए अब इस सरकार को हटाना जरूरी है." उन्होंने कहा कि हमारी समाजवादी पार्टी सरकार ने सभी का ख्याल रखा था.

ये भी पढ़ें: 'सपा ने भी कांग्रेस को हैसियत दिखा दी', यूपी उपचुनाव सीट बंटवारे पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget