एक्सप्लोरर

Shamli News: शामली में पुलिस से डरे दो इनामी बदमाश, सरेंडर कर खाई अपराध नहीं करने की कसम

Shamli Crime News: यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस प्रशासन का खौफ देखने को मिल रहा है. मंगलवार को शामली जनपद के गढ़ी पुख्ता थाने में दो अपराधियों ने अपराध न करने की कसम खाई और सरेंडर कर दिया.

Shamli Crime News उत्तर प्रदेश में लगातार अपराधियों के बीच पुलिस प्रशासन का खौफ देखने को मिल रहा है. मंगलवार को शामली जनपद के गढ़ी पुख्ता थाने में दो अपराधियों ने जिन्दगी में कभी अपराध न करने की कसम खाई और खुद थाने में आकर आत्म समर्पण कर दिया. पकड़े गए दोनों आरोपियों पर 15000 का इनाम घोषित था. ये दोनों गोकशी के मामले में कई बार जेल जा चुके हैं. ये दोनों हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंचे और अपराध से तौबा करने की कसम खाई. 
 
पुलिस के डर के किया आत्म समर्पण
ये मामला गढ़ी पुख़्ता थाना क्षेत्र का है जहां पर थानाध्यक्ष कर्मवीर ने आते ही अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस की कड़ी कार्रवाई को देखते हुए यहां रहने वाले दो अपराधी बाप-बेटे खुद ही थाने में सरेंडर करने आ गए. इनके नाम जमील और बेटा अमजद है. ये दोनों गढ़ी पुख़्ता थाना क्षेत्र के सोंटा गांव के रहने वाले हैं. इन बाप-बेटों पर पुलिस अधीक्षक ने ₹15000 के इनाम की घोषणा की हुई थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अब आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. दोनों आरोपियों पर गोकशी का भी आरोप है जिसकी जांच की जा रही है. 
 
गले में तख्ती लटकाकर पहुंचे इनामी बदमाश
इस मामले में एसपी शामली सुकृति माधव ने कहा कि जनपद में सभी वांछित अपराधी और इनाम घोषित अपराधियों के लिए अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में तमाम लोग जो ऑर्गनाइज तरीके से ऐसा कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में दो अभियुक्त जो कि गोकशी एक्ट में वांटेड थे इनके द्वारा आज थाने में आकर आत्म समर्पण किया गया है. इन पर जनपद पुलिस ने 15-15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की हुई थी. ये दोनों गले में तख्ती लगाकर आए हैं. इन्हें गिरफ्तार कर आगे का जांच की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget