एक्सप्लोरर

UPSC Result 2024: शक्ति दुबे ने हासिल किया पहला स्थान, सीएम योगी ने दी इस अंदाज में बधाई, डिप्टी सीएम भी हुए खुश

UPSC Result 2024: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज की निवासी शक्ति दुबे ने यपीएससी की परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है. उनकी इस सफलता पर सीएम और डिप्टी सीएम ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

UPSC Results 2024: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज की निवासी शक्ति दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है. उनकी इस सफलता पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम योगी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की बहुप्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा-2024 में सफल सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई. प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त कर हम सभी का मानवर्धन करने वाली प्रदेश की बेटी शक्ति दुबे को बहुत-बहुत बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी Nation First के संकल्प, प्रखर लोकनिष्ठा एवं अटूट सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर 'विकसित भारत' के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे.  आप सभी के स्वर्णिम भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!

क्या बोले डिप्टी सीएम?
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- प्रयागराज की प्रतिभाशाली बिटिया शक्ति दुबे जी को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ढेरों बधाई. साथ ही, देश व प्रदेश के सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह अत्यंत गौरव का विषय है कि शीर्ष 5 में से 3 स्थानों पर बेटियों ने स्थान बनाकर देश में नारीशक्ति का परचम लहराया है. आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि लाखों युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है.

UPSC Result 2025 के टॉप टेन में यूपी के दो बच्चों ने लहराया परचम, शक्ति और मयंक ने ऊंचा किया नाम

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई उंचाइयाँ मिली है. आज माताएं और बहनें प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए राष्ट्रनिर्माण को नई दिशा और दृढ़ता प्रदान कर रही हैं.

शक्ति दुबे ने अपनी सफलता पर क्या कहा?
उधर, शक्ति दुबे ने कहा, 'ये मेरी काफी सालों की मेहनत है. मुझे थोड़ी देर के लिए विश्वास नहीं हो रहा था. पिछले साल साक्षात्कार के बाद मैं कट ऑफ से 12 अंक से चूक गई थी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि रैंक 1 आएगी. परिणाम आने के बाद सबसे पहले मैंने पापा को फोन किया फिर अपनी मां को फोन किया. ये मेरा पांचवा प्रयास था.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget