एक्सप्लोरर

Shahjahanpur News: खंभे से बांधकर ट्रांसपोर्ट मैनेजर की बेरहमी से कर दी गई हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Shahjahanpur Police: आईजी राकेश सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट मैनेजर की हत्या को अंजाम देने वाले सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक और कन्हैया हौजरी के मालिक के दो भांजों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में 2 दिन पहले बर्बर तरीके से की गई ट्रांसपोर्ट मैनेजर की हत्या के बाद गुरुवार को सदर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दरअसल, शाहजहांपुर के मोहल्ला कटिया टोला स्थित कन्हैया हौजरी की तीसरी मंजिल पर सूरी ट्रांसपोर्ट के मैनेजर अंशुल को खंभे से बांधकर डंडों से पीट-पीटकर बर्बरता पूर्वक उसकी हत्या कर दी गई थी. मरने से पहले मैनेजर की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है. ट्रांसपोर्ट मैनेजर अंशुल की हत्या इतनी बर्बरता पूर्वक की गई थी कि एसपी को खुद इस घटना के खुलासे में रातभर जागना पड़ा.

ट्रांसपोर्ट मैनेजर की हत्या कांड का खुलासा करते हुए बरेली के आईजी डॉ राकेश सिंह ने बताया कि अंशुल की हत्या बहुत ही बर्बरता पूर्वक की गई थी. इसमें सदर बाजार पुलिस ने कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता और सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी सहित 7 हत्या आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. जिसके बाद अब शाहजहांपुर पुलिस ने अंशुल हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है जबकि कन्हैया हौजरी का मालिक नीरज गुप्ता अभी भी फरार है और उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.

4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आईजी राकेश सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट मैनेजर हत्याकांड को अंजाम देने वाले सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी और कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता के दो भांजों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आईजी ने बताया कि अंशुल की पिटाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वायरल वीडियो में दिखने वाले सभी लोगों की तलाश की जा रही है.

खास बात यह है कि मैनेजर की पिटाई के वायरल वीडियो में जो शख्स हाथों में डंडा लेकर अंशुल की पिटाई कर रहा है उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं बरेली के आईजी राकेश सिंह ने बताया कि यह घटना जघन्य और मानवता को शर्मसार करने वाली है इसलिए अंशुल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी ताकि दोबारा कोई भी शख्स ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचें.

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmed Son: पढ़ने में होनहार था अतीक का बेटा असद, 12वीं में आए थे 85%, इस वजह से नहीं जा पाया विदेश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
Embed widget