एक्सप्लोरर

Shahjahanpur Crime News: शाहजहांपुर में मानसिक रूप से अस्वस्थ 70 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Shahjahanpur Elderly Woman Raped: शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित रेप का मामला सामने आया है. आरोपी महिला को घर से उठा ले गया था.

Elderly Woman Raped in Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले (Shahjahanpur District) में एक व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित रेप का मामला सामने आया है. आरोपी उसे घर से उठा ले गया और फिर कथित तौर पर उसके साथ रेप किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस (Shahjahanpur Police) के मुताबिक आरोपी महिला को उसके घर से उठाकर खेत में ले गया जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. 

70 साल की बुजुर्ग महिला से रेप

इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेयी ने बताया कि थाना मिर्जापुर अंतर्गत एक गांव में रहने वाली ये 70 वर्षीय वृद्धा मानसिक रूप से अस्वस्थ है. आरोपी इसी गांव का रहने वाला है. मंगलवार की रात वो महिला को उसके घर से उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया. उन्होंने बताया कि परिवार के लोग रातभर वृद्धा को ढूंढ़ते रहे. काफी तलाश के बाद वृद्धा को बुधवार सुबह एक खेत में खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पाया गया. 

Rampur News: आजम खान के करीबी नेता के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, दो करोड़ की संपत्ति कराई गई मुक्त

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

परिजन जब वृद्धा को खेत से उठाकर गांव में ले जा रहे थे, तभी आरोपी रजनीश भी दिख गया. जिसके कपड़ों पर खून लगा था. शक के आधार पर ग्रामीणों ने रजनीश को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की तो उसने घटनाक्रम के बारे में बता दिया. पुलिस ने आरोपी रजनीश को जेल भेज दिया है, जबकि पीड़ित वृद्धा को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- 

Lalitpur Rape Case: थाने में नाबालिग से रेप पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, 4 हफ्ते के अंदर मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget