एक्सप्लोरर

Shahjahanpur Crime News: शाहजहांपुर में हिस्ट्रीशीटर ने लावारिस लाश को अपनी बताकर किया खौफनाक कांड, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Shahjahanpur News: यूपी पुलिस ने शाहजहांपुर से ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. जिसने सात साल पहले खुद को मृत साबित किया और फरार हो गया.

UP News: यूपी (UP)  के शाहजहांपुर (shahjahanpur) से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स पर अमीर बनने की धुन इस कदर सवार थी कि उसने खुद को मरा हुआ साबित कर दिया और बीमा कंपनियों से भारी भरकम क्लेम हासिल कर लिया. दरअसल शख्स उधारी के डर से अपना शहर छोड़ पड़ोसी राज्य में जा बसा. जहां उसने पोस्टमार्टम हाउस पर लावारिस लाश की जेब में अपने पहचान पत्र रखवा कर अपने परिजनों से अंतिम संस्कार भी करवा दिया. हालांकि अब सात साल बाद पुलिस ने शख्स की साजिश का पर्दाफाश कर उसे जेल भेज दिया है.

लावारिस लाश को बताया खुद की लाश
दरअसल मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना इलाके के हसनगंज गांव का रहने वाला मुकेश यादव अमीर आदमी बनकर बड़ी गाड़ी और बड़े बंगले में रहने का ख्वाहिश रखता था. जिसके लिए मुकेश ने अब से 7 साल पहले साल 2015 में जो साजिश उसे सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा. मुकेश यादव की कई बीमा कंपनियों में बड़ी-बड़ी पॉलिसी थी. मुकेश यादव इलाके का बड़ा दबंग और बड़ा अपराधी भी था. इस सब से बचने के लिए उसने बड़ी साजिश रची और उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में पोस्टमार्टम हाउस पर कर्मचारियों से सांठगांठ की. फिर एक सड़ी गली लावारिस लाश को अपनी लाश बताने के लिए उसने पोस्टमार्टम के कर्मचारियों को मोटा पैसा दिया और फरार हो गया.
UP Politics: यूपी में 'रम और व्हिस्की' से 'औरंगजेब' तक पहुंची सियासी लड़ाई, बीजेपी और सपा में मचा घमासान, जानिए वजह
ऐसे हासिल किए बीमा का पैसे

नियम के मुताबिक पोस्टमार्टम हाउस में लावारिस लाश के पास से मिले कागजात पर पुलिस ने मुकेश के परिजनों को बुलाया. मुकेश के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर लावारिस लाश की पहचान मुकेश के रूप में की और शव घर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया. वहीं दूसरी ओर मुकेश ने उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज नगर पालिका से अपना मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया. जिसके आधार पर मुकेश ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बीमा कंपनियों से हैवी क्लेम हासिल कर लिया और मुरादाबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर शाहजहांपुर जिले के रोजा कस्बा में मुनेश यादव नाम से शादी कर घर बसा लिया. किसी को कोई शक ना हो इसके लिए उसने नाते रिश्तेदारों से भी रिश्ता तोड़ लिया. बावजूद इसके मुकेश यादव की ये साजिश फेल हो गई और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकेश यादव को गिरफ्तार कर पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया.
गांव वालों ने किया साजिश का पर्दाफाश
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मुकेश यादव रात को मुरादाबाद जिले में अपने गांव गया था. जहां लोगों ने रात के अंधेरे में भी उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी. जिसके बाद शाहजहांपुर पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. शाहजहांपुर पुलिस ने मुकेश यादव की तो बड़ी साजिश का पर्दाफाश कर दिया लेकिन बड़ा सवाल ये है कि मुकेश यादव जिस लावारिस लाश की बदौलत अमीर आदमी बना वो लाश किसकी थी. क्या पुलिस उस लाश के रहस्य से पर्दा उठा पाएगी. बहरहाल शाहजहांपुर  पुलिस जल्दी ही उत्तराखंड पुलिस से संपर्क कर लाश के रहस्य से पर्दा उठाने की बात कह रही है.

Kanpur News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम, UPCA के अधिकारी नहीं दे रहे जवाब, जांच का आदेश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget