एक्सप्लोरर

बरेली में BJP विधायक के भाई के बारात घर से पकड़ा गया सेक्‍स रैकेट, जानें- कैसे तय होता था सौदा

बरेली में बारात घर से सेक्स रैकेट पकड़ा गया है. बारात घर भाजपा विधायक के भाई का है जो इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. पुलिस का कहना है कि मामला मानव तस्करी से भी जुड़ा हो सकता है.

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र से भाजपा विधायक छत्रपाल सिंह के भाई के बारात घर में एक सेक्स रैकेट पकड़ा गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीछे डोरा मोड़ पर वेदा एवेन्यू बैंक्वेट हॉल पर मंगलवार शाम पुलिस टीम ने छापा मारा. पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की रहने वाली एक लड़की को पकड़ा. चार लड़के भी आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए.

अभिषेक वर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री और उत्तेजक दवाएं भी मिली हैं. इन सभी के खिलाफ थाना बारादरी में देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि बारात घर बहेड़ी से भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार के भाई चमन लाल गंगवार का है.

विधायक छत्रपाल गंगवार ने बताया कि ''उनके भाई चमन लाल गंगवार सीबीगंज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि बारात घर को किराए पर दिया गया था. इस मामले से उनका और हमारा कोई लेना देना नहीं है. पुलिस की जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.''

पुलिस अधीक्षक वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में बनकर तैयार हुए इस बारात घर में विभिन्न मांगलिक और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ गलत काम के लिए कमरे भी बुक किए जाते हैं. इसमें देह व्यापार करने वाली लड़कियों को रहने के लिए स्थाई रूप से कमरे दिए गए थे जिनका किराया उनके ग्राहकों से वसूला जाता था.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पकड़ी गई दिल्ली निवासी लड़की इससे पहले भी बरेली के फन सिटी में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में जेल जा चुकी है. कोलकाता, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम बंगाल की लड़कियों से उसके संपर्क हैं. उन्होंने बताया कि वो ग्राहकों को लड़कियों के फोटो सोशल मीडिया के जरिए भेज कर सौदा तय करती थी. उसने पुलिस को जो मोबाइल फोन सौंपा है उसमें बरेली शहर के कई ग्राहकों के नाम शामिल हैं.

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि ये सेक्स रैकेट के अलावा अंतरराज्यीय मानव तस्करी से जुड़ा मामला भी हो सकता है. लड़कियों के लाने वाले दलाल की तलाश की जा रही है. सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में बढ़ रही अपहरण की घटनाएं, डीजीपी ने जारी किए दिशा-निर्देश

अतीक अहमद पर कसने लगा शिकंजा, धोखाधड़ी के मामले में करीबियों पर दर्ज हुआ केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget