एक्सप्लोरर

आगरा में पकड़ा गया सेक्स रैकेट का सबसे बड़ा मास्टर माइंड...फाइव स्टार होटलों में ऐसे फैलाया था जाल

आगरा पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ताज नगरी में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है जो बड़े बड़े होटलों में ऑन डिमांड लड़कियां भेजा करता था

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो ऑन डिमांड सेक्स के लिये युवतियों की सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक वह शहर में सेक्स रैकेट के लिये लड़किया उपलब्ध करवाता था। पकड़े गये शख्स का नाम भीमा उर्फ सुरेंद्र सिंह है। पूछताछ में सामने आया कि लड़कियों में घरेलू महिला, रशियन से लेकर कॉलेज गर्ल्स तक उसके संपर्क में थीं। वे उन्हें भी डिमांड पर ग्राहकों के पास भेजा करता था।

आरोपी भीमा ने पुलिस को बताया कि दिल्ली से हाईप्रोफाइल युवतियां भी ऑन डिमांड आती हैं। इनके काम करने का तरीका बेहद शातिराना होता है। भीमा के मुताबिक इन युवतियों के लिए फाइव स्टार होटलों में कमरे बुक कराए जाते हैं। बुकिंग इनके नाम से ही होती है। ग्राहकों की बुकिंग भी उनके नाम से उसी होटल में होती है। रात को युवतियां ग्राहकों के कमरे में पहुंच जाती हैं। पुलिस चाहकर भी यह साबित नहीं कर सकती है कि युवतियां देह व्यापार में लिप्त हैं। युवतियां अपने कमरे में अकेले ही रुकती हैं। ग्राहकों के कमरे में रात को उस समय जाती हैं जब होटल में चहल-पहल कम हो जाती है। सुबह होने से पहले अपने कमरे में लौट आती हैं।

इंस्पेक्टर ताजगंज अनुज कुमार ने जानकारी देते हुये कहा कि कुछ साल पहले भीमा एक सितारा होटल में बार टेंडर था। उसने देखा कि होटल में आने वाले ग्राहक युवतियां भी मांगते हैं। होटल के कुछ कर्मचारी उनके लिए युवतियां उपलब्ध कराते हैं। वे जिन लोगों के संपर्क में थे भीमा ने भी उनसे संबंध बना लिए। सबसे पहले वह आगरा की एक चर्चित महिला के संपर्क में आया। वह कई सालों से इस धंधे में लिप्त है। एक बार उस पर शिकंजा कसा गया था। पुलिस में खलबली मच गई थी। कई लोग फंस गए थे। भीमा ने अपने अवैध धंधे की शुरूआत उसी महिला के साथ की। धीरे-धीरे वह दिल्ली के एजेंट के संपर्क में आ गया। एस्कॉट सर्विस के लिए अपना नंबर इंटरनेट पर अपलोड करा दिया। उसके पास फोन आने लगे। वह युवतियां सप्लाई करने लगा। धीरे-धीरे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरू के एजेंट भी उसके संपर्क में आ गए।

24 होटलों में देह व्यापार की जानकारी पूछताछ में आरोपी भीमा ने 24 होटलों के नाम लिए हैं, जिनमें युवतियों को देह व्यापार के लिए भेजा जा चुका है। आरोपी ने नए साल पर भी कई युवतियों को होटलों में भेजा था। इनमें बजट क्लास होटल से लेकर पांच सितारा होटल तक शामिल हैं। उसके मोबाइल में सौ और नंबर मिले हैं। यह बड़े रसूखदार से लेकर अन्य लोगों के हैं। अब पुलिस इन नंबरों के बारे में पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही होटलों से भी भीमा के संपर्क की जानकारी लेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget