एक्सप्लोरर

संविदा पर भर्ती के लिये इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने ली थी रिश्वत, वायरल वीडियो में लगे सनसनीखेज आरोप

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद कोहराम मचा है. इस वीडियो में एक शख्स कहा रहा है कि संविदा पदों पर भर्ती के लिये रिश्वत देने के बाद टेंडर मिला था.

प्रयागराज: पूरब का आक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी पर संविदा कर्मचारियों की भर्ती का टेंडर दो करोड़ रूपये की रिश्वत लेकर दिए जाने का आरोप लगा है. आरोप है कि, दो करोड़ में टेंडर लेने की वजह से भर्ती प्रक्रिया कराने वाली कंपनी अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूल रही थी. इस बारे में टेंडर लेने वाली कंपनी से जुड़े एक शख्स का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में कंसल्टेंट कंपनी से जुड़ा एक ज़िम्मेदार शख्स यह साफ़ तौर पर कह रहा है कि युनिवर्सिटी ने दो करोड़ रूपये की रिश्वत लेने के बाद ही टेंडर दिया है. ऐसे में कंपनी बिना पैसे लिए किसी को भी नौकरी पर नहीं रख सकती है. बहरहाल वीडियो वायरल होने के बाद भर्ती प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है.

वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप

गौरतलब है कि इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी को दो सौ से ज़्यादा पदों पर संविदा स्टाफ की भर्ती करनी थी. कंपनी ने भर्ती का ठेका लखनऊ की फर्म मेसर्स सन फैसिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया. कम्पनी ने इस काम में तीन कंसल्टेंट कंपनियों की मदद ली. इन्हीं में से एक कंसल्टेंट कंपनी से जुड़े कुलदीप शर्मा और एके मिश्रा का वीडियो व आडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

हमें पैसे लेने ही होंगे

ये दोनों बात करते हुए बता रहे हैं कि युनिवर्सिटी ने दो करोड़ रूपये की रिश्वत लेने के बाद यह टेंडर पास किया है. ऐसे में उन्हें भी अभ्यर्थियों से पैसे लेने ही होंगे. भर्ती प्रक्रिया के पहले ही दिन वीडियो वायरल होने के बाद इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया है. इस मामले में युनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपों को गलत बताया है. हालांकि युनिवर्सिटी की तरफ से अभी औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है.

ये भी पढ़ें.

इटावा में त्योहार के मद्दे नजर पांच थानों की पुलिस फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget