एक्सप्लोरर

UP News: बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी अब हफ्ते में दो दिन करेंगे फील्ड विजिट, UPPCL चेयरमैन का आदेश

UPPCL News: यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बिजली उपलब्ध कराने के अनुपात में राजस्व की भी वसूली हो. प्रत्येक अधिकारी को मेहनत और ईमानदारी से काम करना होगा.

UP News: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी भी अब हफ्ते में कम से कम दो दिन फील्ड विजिट करेंगे. चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने प्रदेश की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बिजली सम्बन्धी कार्यो में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ थर्ड पार्टी से भी निरीक्षण कराया जाए. बेहतर परिणाम देने के लिए आलाधिकारी अधीनस्थों को उचित नेतृत्व देंगे. अक्टूबर को अनुरक्षण माह के रूप में मनाए जाने का भी निर्देश मिला.

विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक

यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बिजली उपलब्ध कराने के अनुपात में राजस्व की भी वसूली हो. प्रत्येक अधिकारी को मेहनत और ईमानदारी से काम करना होगा. विद्युत राजस्व प्राप्त करने में असफल रहनेवाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति के अनुपात में राजस्व की वसूली शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए. बिजली उपभोक्ता को सही रीडिंग का बिल समय से मिले. डॉ. आशीष कुमार के अनुसार प्रदेश में कॉमर्शियल कनेक्शन कम हैं.

चेयरमैन ने अधिकारियों को दिया निर्देश

सुनिश्चित किया जाए कि व्यापार सम्बन्धी कार्य घरेलू कनेक्शन से न हों. उन्हें सही विधा के कनेक्शन दिये जाएं. प्रदेश में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर निश्चित समय सीमा में बदलना सुनिश्चित किया जाए. काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रदेश में विद्युत सम्बन्धी कार्य निश्चित समय सीमा में पूरे किए जाएं. इस्टीमेट में छोटी से बड़ी सामग्री का ध्यान रखा जाए. चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अक्टूबर को अनुरक्षण माह के रूप में मनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दें.

आवश्यक सामग्री की जरूरत को सितम्बर तक मुहैया कर ली जाए. अक्टूबर में अनुरक्षण के दौरान कोई समस्या न होने पाए. उन्होंने स्टोर एवं सामग्री प्रबन्ध से सम्बन्धित अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की. उन्होंने बताया कि विद्युत सामग्री समय से प्रीक्योर की जाये. संविदाकर्मियों का भुगतान समय पर होना चाहिए. तकनीकी स्टाफ को ऑफिस कार्यों के बजाय फील्ड में तैनात किया जाए. विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बैठक शक्ति भवन में हुई. बैठक में प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. डिस्काम के प्रबन्ध निदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे. 

UP Crime News: कौशांबी में रक्षा बंधन से पहले बहन को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से काटने के बाद भाई ने किया सरेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget