एक्सप्लोरर

ये पांच बैंक देते हैं फिक्स डिपोजिट पर 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज

फिक्स डिपोजिट यानि एफडी को बचत का बेहतर साधन माना जाता है। खासकर, बुजुर्गों के लिए तो एफडी पर बैंक ब्याज दर भी ज्यादा देते हैं और टैक्स में छूट भी मिलती है। एफडी की खासियत ये है कि यहां मार्केट की बाकी योजनाओं जैसे कि म्यूचुअल फंड से इतर आपको मिलने वाली राशि का सही से पता होता है।

फिक्स डिपोजिट यानि एफडी को बचत का बेहतर साधन माना जाता है। खासकर, बुजुर्गों के लिए तो एफडी पर बैंक ब्याज दर भी ज्यादा देते हैं और टैक्स में छूट भी मिलती है। एफडी की खासियत ये है कि यहां मार्केट की बाकी योजनाओं जैसे कि म्यूचुअल फंड से इतर आपको मिलने वाली राशि का सही से पता होता है। ज्यादातर बैंक बुजुर्गों को एफडी पर आम दर से ज्यादा ब्याज देते हैं। एफडी में आप 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के लिए इनवेस्ट कर सकते हैं। यूं तो एफडी में एक खास रकम को विशेष समयावधि तक के लिए जमा कराया जाता है लेकिन आप चाहें तो बीच में भी पैसे निकाल सकते हैं, हालांकि ऐसा करने पर बैंक कुछ रकम काट लेते हैं। वैसे इन दिनों बैंक एफडी मैच्योर होने यानी समय पूरा होने पर स्वतः रिन्यू की भी सुविधा देने लगे हैं। ऑटो रिन्यू में एफडी फिर से उतने ही समय के लिए तय हो जाती है, जितने समय के लिए पहले पैसे जमा करवाए गए थे। आइए कुछ ऐसे ही बैंक पर नजर डालते हैं जो एफडी पर बेहतर ब्याज और सुविधाएं दे रहे हैं।

आरबीएल बैंक आरबीएल बैंक (RBL Bank) आरबीएल बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर खास ब्याज दर का भुगतान करता है। मौजूदा वक्त में आरबीएल बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 12 से 24 महीनों तक के लिए एफडी कराने पर 5.50 फीसदी से 8.25 फीसदी की ब्याज दर से भुगतान करता है। यह ब्याज दरें 13 अगस्त से लागू हुई हैं।

बंधन बैंक बैंध बैंक अपने नियमित वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 75 बेस प्वाइंट अलग से देता है। यहां एफडी की समयावधि के मुताबिक 4.25 फीसदी से 8.10 फीसदी तक की दर से ब्याज का भुगतान होता है। बंधन बैंक ने अपने ये रेट्स 16 सितंबर से लागू किए हैं। वहीं, 1 साल से लेकर डेढ़ साल तक की अवधि पर बंधन बैंक 8 फीसदी तक का भी ब्याज भुगतान करता है। इसके अलावा बंधन बैंक अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को टर्म डिपोजिट पर 25 बेस प्वाइंट अतिरिक्त भी देता है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक आईडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को 1 साल से 10 साल तक की अवधि तक के लिए पैसे जमा कराने पर 4.50 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी तक की दर से ब्याज का भुगतान करता है। बैंक ने 21 अगस्त से इन नई दरों को लागू किया है।

एयू स्माल फाइनेंस बैंक एयू स्माल फाइनेंस बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए पैसे जमा कराने पर 6 फीसदी से लेकर 8.60 फीसदी तक की दर से ब्याज का भुगतान करता है। इसके अलावा 12 महीने से लेकर 15 महीने तक के लिए पैसे जमा कराने पर यह बैंक 8.27 फीसदी तक का ब्याज देता है।

लक्ष्मी विलास बैंक लक्ष्मी विलास बैंक 4.50 फीसदी से लेकर 8.20 फीसदी तक की दर से वरिष्ठ नागरिकों को भुगतान करता है। यह बैंक 1 साल से लेकर 5 साल के लिए रकम जमा कराने पर ब्याज दरें बढ़ाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget