एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू, जानें- कब से कर सकेंगे दर्शन

Uttarakhand News: द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. गुरुवार को ओंकारेश्वर मन्दिर के गर्भगृह से सभा मंडप में चल विग्रह मूर्तियां लाई गईं.

Rudraprayag News: पंच केदारों में द्वितीय केदार (Second Kedar) के नाम से विश्व विख्यात भगवान मद्महेश्वर (Madmaheswar Temple) के कपाट खोलने की प्रक्रिया शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर (Omkareshwar Temple) में विधिवत शुरू हो गयी है. भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह मूर्तियों को वेद ऋचाओं के साथ ओंकारेश्वर मन्दिर के गर्भगृह से सभा मंडप लाया गया और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान मदमहेश्वर को नये अनाज का भोग अर्पित कर विश्व शांति व समृद्धि की कामना की.

बृहस्पतिवार को ब्रहम बेला पर विद्वान आचार्यों व वेद पाठियों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक देवी-देवताओं का आहवान किया और राॅवल भीमाशंकर लिंग के नेतृत्व में भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव मूर्तियों को वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ ओंकारेश्वर मन्दिर के गर्भगृह से सभा मण्डप लाया गया. प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग, टी गंगाधर लिंग ने भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव मूर्तियों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना व अभिषेक कर आरती उतारी. 

इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं ने बडे़ उत्साह व उमंग से भगवान मदमहेश्वर को नये अनाज का भोग अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली व विश्व कल्याण की कामना की और देश-विदेश के सैकड़ों भक्तों ने भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह मूर्तियों के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया.

ओंकारेश्वर मंदिर में प्रवास करेगी चल विग्रह उत्सव डोली

आज और कल भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मन्दिर में ही रात्रि प्रवास करेगी और 20 मई को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर से रवाना होकर डंगवाडी, ब्राह्मण खोली, मंगोलचारी, सलामी, फापंज, मनसूना, राऊलैंक, उनियाणा समेत विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीष देते हुए रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी. 21 मई को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली को राकेश्वरी मन्दिर रांसी से प्रस्थान कर अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंचेगी. 

जानें- कब से कर सकेंगे दर्शन

22 मई को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली प्रातःकाल गौंडार गांव से प्रस्थान कर बनातोली, खटारा, नानौ, मैखम्भा, कूनचटटी यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी. डोली के धाम पहुंचने पर भगवान मदमहेश्वर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जाएंगे. चारधाम यात्रा के साथ ही ओंकारेश्वर मन्दिर में भी प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थ यात्री आकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए प्रेम सिंह रावत ने बताया कि 21 अप्रैल से आज तक 11 हजार 477  तीर्थ यात्री भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- Watch: 'धीरेंद्र शास्त्री के इतनी परेशानी क्यों?', हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का सपा से सवाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget