एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: यात्रियों के लिए देवदूत बने SDRF और पुलिस के जवान, नदी में फंसे दो श्रद्धालुओं को बचाया

केदारनाथ यात्रा पर आए दो श्रद्धालु एक नदी के पास फंस गए थे. एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने समय पर पहुंचकर फौरन दोनों यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला.

Kedarnath Yatra 2021: केदानाथ यात्रा पर ज रहे श्रद्धालुओं के लिए पुलिस और एसडीआरएफ के जवान देवदूत बनकर आगे आ रहे हैं. तीर्थयात्रियों की मदद में जवान रात-दिन जुटे हुए हैं और तत्परता से रेस्क्यू कर राहत पहुंचाने में लगे हैं. देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग में दिक्कतें हो रही हैं. ऐसे में पुलिस और एसडीआरएफ के जवान तीर्थयात्रियों की सेवा में लगे हैं. दरअसल, केदारनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है. रोजाना 10-11 हजार तीर्थयात्री धाम पहुंच रहे हैं. 

श्रद्धालु सबसे अधिक यात्रा गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग से यात्रा कर रहे हैं. पैदल मार्ग पर तीर्थ यात्रियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है. ऐसे में उनकी मदद के लिए पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं, जो समय से तीर्थयात्रियों को राहत पहुंचाने में लगे हैं. 

बीती रात को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि गरुड़ चट्टी के पास यात्री का पैर फ्रैक्चर हो गया है. सूचना के बाद लिन्चोली से हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश की हमराह टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. रेस्क्यू टीम की ओर से गरुड़ चट्टी पुल से लेकर भैरव ग्लेशियर तक नदी में सर्चिंग की गई, लेकिन कोई नहीं मिला. कुछ देर बाद पता चला कि ये सूचना गरुड़ चट्टी पुल की ना होकर छोटी लिन्चोली से नीचे नदी की थी. रेस्क्यू टीम ने फौरन छोटी लिन्चोली से नीचे नदी मे सर्चिंग शुरू की. सर्चिंग के दौरान दो व्यक्ति नदी के दूसरी तरफ फंसे हुए दिखाई दिए. टीम ने दोनो व्यक्तियों को रोप के माध्यम से सकुशल रेस्क्यू किया. 

दोनों यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. यात्रियों ने बताया कि वे पुणे से उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के लिए आये थे. उन्होंने बताया कि केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड की ओर वापस आते समय अपने मुख्य मार्ग को छोड़ दिया और जल्दी के चक्कर में नदी किनारे चलते गए. इस दौरान वे रास्ता भटक गए और नदी की दूसरी ओर फंस गए. दोनों यात्रियों ने क्विक रिस्पांस और कुशल रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ एवं पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया. टीम में मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के हमराह आरक्षी नवीन कुमार, आरक्षी रमेश रावत, आरक्षी भूपेंद्र सिंह व आरक्षी प्रीतम शामिल थे.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी 25 अक्टूबर को देंगे सात नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात, योगी बोले- MBBS की बढ़ेंगी 700 सीटें

UP Election: बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी ओपी राजभर की पार्टी? डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Gorakhpur News: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
गोरखपुर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
Ram Mandir Case Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी
Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget