एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक नवंबर से खुलेंगे स्कूल, इन बातों का करना होगा पालन

उत्तराखंड में 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए एक नवंबर से खुल जाएंगे. अन्य कक्षाओं को शुरू करने के संबंध में 10वीं और 12वीं के छात्रों का पहला महीना कैसा गुजरता है, सब कुछ उसी पर निर्भर होगा.

देहरादून: कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूल उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक नवंबर से खुल जाएंगे. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसला लिया गया. बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने संवाददाताओं को बताया कि जिलाधिकारियों की तरफ से जिला शिक्षा अधिकारी और अभिभावकों से राय मशविरा के बाद दिए गए फीडबैक के आधार पर ये निर्णय लिया गया है.

ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी मंत्री ने बताया कि स्कूल केवल इन्हीं दो कक्षाओं के लिए खुलेंगे और स्कूल प्रबंधन को कोविड-19 महामारी संबंधी प्रोटोकॉल..जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और सेनिटाइजेशन जैसे सुरक्षात्मक उपायों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा. अन्य कक्षाओं को शुरू करने के संबंध में उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं के छात्रों का पहला महीना कैसा गुजरता है, सब कुछ उसी पर निर्भर होगा. इस बीच ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी. अनलॉक-5 के लिए जारी दिशा निर्देशों में केंद्र ने स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ दिया था.

संशोधित किया गया निर्णय महामारी को देखते हुए सभी सरकारी कर्मचारियों का एक साल तक प्रतिमाह एक दिन का वेतन काटे जाने के अपने निर्णय को संशोधित करते हुए राज्य मंत्रिमंडल ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को छोड़कर अन्य सभी को इसके दायरे से बाहर कर दिया. कौशिक ने कहा कि हालांकि, मंत्री, विधायक, आईएएस और आईपीएस अधिकारी पहले हुए निर्णय के अनुसार, कोरोना के लिए एक साल तक अपना एक दिन का वेतन कटवाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि ये राहत त्योहारी सीजन पर कनिष्ठ अधिकारियों के लिए एक तोहफा है.

हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय का बदला नाम राज्य मंत्रिमंडल ने हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय करने को भी मंजूरी दे दी.

यह भी पढ़ें:

यूपी: पीएम मोदी, मायावती, मुलायम सिंह, ओबामा हैं इस गांव के वोटर, पढ़ें ये दिलचस्प खबर

इस बार 80 फुट का होगा मेरठ का 'रावण', मूंछे होंगी नत्थू लाल जैसी, पढ़ें क्या कहना है इन पुतलों को बनाने वाले कारीगर का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget