एक्सप्लोरर

कौशांबी: 10 लाख 38 हजार हजम कर गए प्रधान और सेक्रेटरी...शौचालय के नाम जमकर हुई सरकारी पैसों की बंदरबांट

सरकार एक तरफ गांव गांव शौचालय के निर्माण में धनराशि जारी कर रही है वहीं दूसरी ओर स्वच्छ भारत अभियान की योजनाओं को पलीता लगाने में जुटे हैं। कौशांबी में एक ऐसा ही घोटाला सामने आया है

कौशांबी, एबीपी गंगा। यूपी के कौशांबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पलीता लगा रहे हैं। यहां पर मूरतगंज ब्लॉक के पंसौर गांव में शौचालय निर्माण की 10 लाख 38 हजार धनराशि में जमकर बंदरबांट किया जा रहा है। घोटाले की जानकारी जब विभाग को हुई तो आरोपी प्रधान और सेक्रेटरी से जवाब मांगा गया। लेकिन कोरोना काल मे लॉक डॉउन हो गया तो मानो प्रधान व सेक्रेटरी को रामबाण मिल गया हो। लॉकडॉउन के कारण पंसौर गांव के प्रधान व सेक्रेटरी ने पंचायती राज विभाग को घोटाले के बारे में कोई जवाब नहीं दिया। प्रधान और सेक्रेटरी ने मिलीभगत कर 21 ऐसे लाभार्थियों को शौचालय की धनराशि 2 लाख 52 हजार रुपए दिए, जो पहले भी शौचालय का लाभ पा चुके हैं। इनके कारनामे का खुलासा होने पर हड़कंप का माहौल है।

21 लाभार्थियों को दोबारा दिये गये पैसे

मूरतगंज ब्लाक के पंसौर ग्राम प्रधान ज्ञानमती और सेक्रेटरी मुकेश कुमार गुप्ता ने एक ही दिन यानि 4 जनवरी 2020 को संयुक्त हस्ताक्षर से 10 लाख 38 हजार रुपए निकाल लिया। मोटी कमाई के चक्कर में उन्होंने मनमाने तरीके से 12 हजार रुपए की दर से 87 शौचालय की धनराशि अपात्र लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करवा दिया। इनमे 61 लाभार्थी ऐसे मिले, जो पात्रता सूची ( एमआईएस) में हैं ही नही। इनके खाते में 7 लाख 32 हजार भेज दिया। हैरानी की बात तो यह है कि दोनों ने 21 ऐसे लाभार्थियों को भी शौचालय का लाभ दिया, जिन्हें पहले से ही निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय का लाभ दिया गया था। इनके खाते में लगभग 2 लाख 52 हजार ट्रंसफर करवा दिया। जबकि पहले शौचालय का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं देना चाहिए। सूत्रों की माने तो प्रधान व सेक्रेटरी ने पहले ही लाभार्थियों से कुछ रकम देने के बाद बाकी का पैसा लेने के लिए सेटिंग कर ली थी। चंद पैसों की लालच में ग्रामीण भी घोटाले में सहयोगी बन गए।

प्रधान को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

पंचायती राज विभाग को जनवरी 2020 को घोटाले की जानकारी हुई तो डीपीसी सुजीत शुक्ला व एडीओ पंचायत मूरतगंज चंद्र भान सिंह ने गांव पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया। जांच के दौरान घोटाले की कड़ी परत दर परत खुल गई। आरोप सिद्ध होने के बाद डीपीआरओ गोपाल जी ओझा ने फरवरी 2020 में ग्राम प्रधान ज्ञानमती एवं ग्राम पंचायत सचिव मुकेश कुमार गुप्ता व तत्कालीन सेक्रेटरी रामकृत राम को कारण बताओ नोटिस जारी कर हफ्ते भर के भीतर जवाब मांगा। लेकिन लॉकडाउन होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया तो प्रधान और सेक्रेटरी भी जवाब देने में कोताही बरतने लगे। अब सवाल यह है कि जब सरकार के नुमाइंदे ही सरकारी योजनाओं को पलीता लगाएंगे तो पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ कैसे मिलेगा। ग्राम प्रतिनिधि ने सिर्फ 3 लाभार्थियों के बारे में दोबारा शौचालय देने की बात स्वीकार किया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget