एक्सप्लोरर

शादी अनुदान में बड़ा फर्जीवाड़ा, करीब 75 फीसदी आवेदन फर्जी, डीएम ने जांच के लिए बनाई कमेटी

कानपुर में शादी अनुदान में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. जांच के दौरान 75 फीसदी आवेदन फर्जी पाए गए हैं. डीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है.

कानपुर. यूपी सरकार की एक और योजना फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ती दिख रही है. कानपुर शहर में यूपी सरकार की गरीबों की शादी के लिए दिए जाने वाली अनुदान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. शादी अनुदान प्राप्त करने के लिए लेखपाल-बाबुओं की मिलीभगत का खुलासा भी जांच में हुआ है. सदर तहसील में प्राप्त अनुदान के आवेदनों में घपला पता लगने के बाद एक दंपत्ति समेत दो लेखपालों पर एफआईआर करा दी गई है. साथ ही डीएम ने इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी गठित करते हुए दो साल में बांटे गए अनुदानों की विस्तृत जांच के आदेश भी दे दिए हैं. कानपुर के जिलाधिकारी ने जांच के आदेश देते हुए साल 2019-20 और साल 2020-21 के कुल 1700 से अधिक मामलों की जांच के लिए समिति गठित कर दी है.

दो लेखपाल निलंबित दरअसल, समाज कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना में रैंडम आधार पर जांच कराई गई थी. जांच के दौरान कुछ आवेदन फर्जी पाए गए. जो पात्र नहीं थे उन्हें भी शादी का अनुदान दे दिया गया. तहसील सदर के दो लेखपालों ने फर्जी रिपोर्ट लगाई गई थी जिसके बाद एसडीएम सदर ने उन्हें निलंबित कर दिया है. इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए डीएम ने समिति गठित की है, जिसमें एडीएम सिविल सप्लाई की अध्यक्षता में शादी अनुदान के मामलों की जांच करेगी.

करीब 75 फीसदी आवेदन फर्जी सूत्रों की मानें तो पिछले दो साल में करीब 4 करोड़ रुपये का दिया गया शादी अनुदान दिया गया. समाज कल्याण विभाग ने पिछले दो साल में 17 सौ से अधिक लोगों को लेखपाल की जांच रिपोर्ट सही मानते हुए करीब 4 करोड़ रुपये शादी अनुदान दे दिया था. अब सीडीओ कानपुर नगर की जांच में 75 फीसदी आवेदन फर्जी पाए गए हैं. वहीं, विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता दिख रहा है. विभाग ने पूरा दोष जांच करने वाले लेखपालों और कानूनगो पर मढ़ दिया गया है.

दरअसल, विभाग ने पिछले दो वित्तीय वर्षों में 1650 और पिछले वित्त वर्ष में 93 अपात्र लोगों को शादी अनुदान का पैसा दे दिया है. जब नए आवेदकों में फर्जीवाड़ा सामने आया तो डीएम ने पिछले दो सालों में दिए गए आवेदनों की जांच के आदेश कर दिए. वहीं जांच समिति में शामिल परियोजना निदेशक का कहना है कि वो विस्तृत जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बेतुका बयान, कहा- सर्दी की वजह से बढ़े गैस के दाम

CM योगी का सपा पर तंज- अखिलेश यादव ने सबकुछ कर दिया था, तो जनता ने क्यों हराया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
UP Election 2027: काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget