एक्सप्लोरर

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर के बेटे ने भस्मासुर से की अखिलेश यादव की तुलना, कहा- 'सही समय पर दे दिया तलाक'

Basti News: पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने कहा इंडिया गठबंधन नेताओं के चाय पकौड़ी खाने के लिए है और उन्होंने दावा किया कि NDA गठबंधन यूपी में लोकसभा की 80 सीट पर जीत दर्ज करेगा.

UP News: पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव के बेटे अरविंद राजभर आज रविवार (26 नवंबर) को बस्ती पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया. वहीं अरविंद राजभर ने  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जुबानी हमला करते हुए उन्हें भस्मासुर बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन नेताओं के चाय पकौड़ी खाने के लिए है और उन्होंने दावा किया कि NDA गठबंधन यूपी में लोकसभा की 80 सीट पर जीत दर्ज करेगा.

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं का जिले में आना जाना शुरू हो गया है. सभी पार्टियां बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही हैं. कार्यकर्ता भी भारी संख्या में पहुंचकर अपने नेता की बातों को जनजन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. उसी कड़ी में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने बस्ती पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला करते हुए पूर्व सीएम की तुलना भस्मासुर से कर दी.

अखिलेश यादव भस्मासुर रूपी नेता हो गए हैं

अरविंद राजभर ने कहा कि जो अखिलेश यादव पें पें चिल्ला रहे हैं उनको समझना चाहिए अखिलेश यादव भस्मासुर रूपी नेता हो गए हैं. उन्होंने हमसे आशीर्वाद मांगा जैसे भस्मासुर ने शंकर भगवान से आशीर्वाद मांगा की हम को आशीर्वाद दीजिए की हम जिसके सर पर हाथ रखें भस्म हो जाए. शंकर भगवान बिना सोचें समझे आशीर्वाद दे दिए और भस्मासुर ने सबसे पहले शंकर भगवान को ही दौड़ा लिया. इसी प्रकार हम अखिलेश यादव को भस्मासुर कहते हैं जिस भी पार्टी से गठबंधन करते हैं उस पार्टी के सर पर हाथ रख कर उस को भस्म करने का प्रयास करते हैं. समय अच्छा था मैं उनको समझ गया और समय से तलाक ले लिया.

चाय पकौड़ी खाने के लिए है इंडिया गठबंधन

वहीं इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा की मैंने पहले कह दिया था की यह जो गठबंधन बन रहा है वह चाय पकौड़ी खाने के लिए गठबंधन बन रहा है. चुनाव आते-आते सब अलग अलग चुनाव लडेंगे. इसमें सबसे बड़ी भूमिका अखिलेश यादव निभा रहे हैं, पूरे देश में घूम-घूम कर प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का काम कर रहे हैं. जिससे हमारा काम आसान हो गया है, इस बार एनडीए गठबंधन उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट जीतेगी.

UP Politics: राहुल गांधी के पनौती वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज, कहा- 'एक मासूम बच्चा भी...'

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget