एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ के इस शिव मंदिर में एक नहीं तीन शिवलिंग स्थापित, दूर-दूर से मन्नत मांगने आते हैं श्रद्धालु

Sawan 2022 Special: अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र में भक्त दूर दूर से आते हैं. मान्यता है कि तीर्थ स्थल पर मनौती मांगने से मनोकामना पूरी होती है. बताया जाता है कार्तिकेय ने राक्षस ताड़कासुर का वध किया था.

Sawan 2022 Special Three Shivlingas in Ancient Shiva Temple: ताले और तालीम के नाम से मशहूर जिला अलीगढ़ धार्मिक स्थलों में भी अलग महत्व रखता है. वेद पुराणों में दर्ज तीर्थ स्थलों का दर्शन करने लोग अलीगढ़ दूर-दराज से आया करते हैं. ऐसा ही एक तीर्थ स्थल विधानसभा इगलास के खेड़िया गांव में है. धार्मिक मान्यता है कि तीर्थ स्थल पर मनौती मांगने से मनोकामना पूरी होती है. बताया जाता है कार्तिकेय ने एक राक्षस ताड़कासुर का वध किया था और वध का प्रायश्चित करने के लिए एक नहीं तीन शिवलिंग स्थापित किए थे.

गांव सहारा खुर्द के शिव मंदिर में एक नहीं तीन शिवलिंग

जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गांव सहारा खुर्द और पाताल खेडिया के बीच स्थल को गुप्त तीर्थ स्थल के नाम से पहचान मिली. यहां शिव पुत्र कार्तिकेय ने तीन शिवलिंग की स्थापना की थी. माना जाता है सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद भोलेनाथ पूरी करते हैं. पवित्र भूमि शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है. गांव सहारा खुर्द और पाताल खेडि़या के बीच कुमारेश्वर, प्रतिज्ञेश्वर, कपालेश्वर के मंदिर दिखाई पड़ते हैं. मंदिर में दूर-दराज से शिवभक्त मन्नतें मांगने आते हैं. मंदिर संचालक मोहनगिरी महाराज बताते हैं कि भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने ताडकासुर नामक राक्षस का वध यहीं किया था.

प्रायश्चति के लिए शिव पुत्र कार्तिकेय ने कराया था निर्माण

ताडकासुर का वध करने के बाद कार्तिकेय परेशान हो गए. उन्होंने प्रायश्चति के लिए विश्वकर्मा से तीन शिवलिंगों का निर्माण कराया. कुमारेश्वर, प्रतिज्ञेश्वर, कपालेश्वर नामक तीन शिवलिंगों की स्थापना का वर्णन शिवपुराण, स्कंदपुराण, भागवत पुराण और विश्वकर्मा पुराण में मिलता है. एक श्राप के कारण स्थल को गुप्त तीर्थ स्थल का नाम दिया गया. तीनों शिवलिंग जमीन से निकले हुए हैं, इनकी कोई थाह नहीं है. प्रत्येक शिवलिंग की ऊचाई 4-5 फुट है. श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भक्तों की लाइन लगती है.

Lulu Mall Lucknow: नमाज विवाद के बाद लुलु मॉल के भीतर लगा ये पोस्टर, जानें- क्या लिखा है?

प्राचीन शिव मंदिर की शोहरत दूर दूर क्षेत्रों तक फैली हुई

मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ मेले का आयोजन होता है. पूजा-अर्चना करने के लिए दूर दराज से आए दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है. श्राप के कारण गुप्त तीर्थ स्थल का वर्णन पुराणों में मिलता है. शिव पुत्र कार्तिकेय के स्थापित शिवलिंगों का दर्शन करने से मन प्रसन्न हो जाता है. मान्यता है कि श्रद्धा के साथ मांगी गई हर मनोकामना भगवान भोलेनाथ पूरी करते हैं. मंदिर के संचालक मोहनगिरी महाराज ने बताया कि प्राचीन मंदिर पर सच्चे मन से की गई प्रार्थना भगवान भोलेनाथ अवश्य पूरी करते हैं. मंदिर की शोहरत दूर दराज क्षेत्रों तक फैली हुई है. 

यूपी में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी नहीं, योगी सरकार का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget