एक्सप्लोरर

Satyapal Malik CBI Raids: सीबीआई के दावों को सत्यपाल मलिक ने बताया झूठा, कहा- लोन पर लिया है घर, पेंशन से कट रही EMI

Satyapal Malik News: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दावा किया है कि सीबीआई ने जो आरोप लगाए हैं वह झूठे हैं. उन्होंने लोन पर घर लिया है और उसकी ईएमआई कट रही है.

Satyapal Malik News: जम्मू कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के उन आरोपों को झूठा बताया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि छापे के बाद उनके घर से कथित तौर पर भारी नकदी मिली है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रतिक्रिया दी. पूर्व राज्यपाल ने कहा कि #CBI ने कल मेरे आवास पर छापेमारी की, जिसमें CBI के प्रवक्ता ने बताया कि मेरे आवास से भारी मात्रा में नकदी व विभिन्न शहरों में मेरी संपत्ति होने की बातें कहीं हैं जो बिल्कुल सरासर झूठ है, मुझे बदनाम करने के लिए मेरे ऊपर झूठा लांछन लगाया जा रहा है.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- मेरे पास मेरे गांव में जो मेरी पैतृक संपत्ति थी वो बहुत पहले बिक चुकी है, हां मैंने एक फ़्लैट जयपुर में बैंक से ऋण लेकर लिया है जिसकी किस्तें मेरी पैंशन से कट रही है. इसके सिवा मेरे पास कर्ज ही कर्ज है, सरकार अगर वो लेना चाहें तो उसे ले लें.

पूर्व राज्यपाल Satyapal Malik की हवेली से CBI को क्या-क्या मिला? जांच एजेंसी ने किया ये खुलासा


Satyapal Malik CBI Raids: सीबीआई के दावों को सत्यपाल मलिक ने बताया झूठा, कहा- लोन पर लिया है घर, पेंशन से कट रही EMI

CBI तानाशाह के इशारे पर मुझे बदनाम करने की कोशिश में- मलिक
पूर्व राज्यपाल ने कहा- मैंने भ्रष्टाचार में संलिप्त जिन व्यक्तियों की शिकायत की थी, उनके ऊपर कार्यवाही ना करके CBI तानाशाह के इशारे पर मुझे बदनाम करने व डराने की कोशिश कर रही है. मेरे पास CBI को ना कुछ बरामद हुआ है ना होगा.

उन्होंने कहा कि मैं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह जी की तरह ईमानदार हूं. इन छापों से ना मैं घबराऊंगा ना मैं डरूंगा. इमानदारी व सच्चाई के साथ खड़ा हूं. किसान का बेटा हूं, किसानों के साथ हूं.

उधर, गांव में रहने वाले अनु मलिक ने बताया कि सत्यपाल मलिक के परिजन गांव से बाहर रहते हैं. सीबीआई ने उनके कमरों को खुलवाकर गहन जांच की. उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम तीन घंटे तक रही और पुश्तैनी हवेली में सत्यपाल मलिक के हिस्से के कमरे खुलवाकर देखे गए. इसके अलावा परिवार के कई लोगों से पूछताछ की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget