एक्सप्लोरर

खतरे के निशान से 9 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है सरयू नदी, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी 

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. नदी खतरे का निशान 92.730 से 9 सेंटीमीटर ऊपर 92.820 पर बह रही है. 

Ayodhya Saryu River Crosses Danger Mark: अयोध्या में मोक्षदायिनी सरयू एक बार फिर उफान पर है. सरयू ने खतरे के निशान को पार कर दिया है. नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 9 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच चुका है. अनुमान लगाया जा रहा है कि आज तीन से चार सेंटीमीटर सरयू का जलस्तर और बढ़ेगा. सरयू का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में हड़कंप मचा है. हालांकि, प्रशासन ने तैयारियां पहले से ही कर रखी हैं. 

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. नदी खतरे का निशान 92.730 से 9 सेंटीमीटर ऊपर 92.820 पर बह रही है. बढ़ते जलस्तर की वजह से प्रशासन अलर्ट मोड में आ चुका है और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.

खतरे के निशान से 9 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है सरयू
केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी संजय ने बताया कि कल देर शाम से सरयू का जलस्तर प्रति घंटे आधा सेंटीमीटर ऊपर बढ़ रहा है. 92.730 को पार कर 92.820 तक सरयू का जलस्तर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 9 सेंटीमीटर ऊपर है. सरयू का जलस्तर बढ़ने की संभावना अभी और भी है आज तीन से चार सेंटीमीटर सरयू का जल बढ़ने का फोरकास्ट है. केंद्रीय जल आयोग की मानें तो पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है. फिलहाल, निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है.

बारिश का अलर्ट 
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लगातार भारी बारिश से प्रदेश में नदियां उफान पर हैं. यूपी में कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. बाराबंकी में सरयू और राप्ती नदियों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. नदियों में कटान से घरों के अंदर पानी घुस गया है.  

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी ने कहा-'मुझे यूपी का आम पसंद नहीं', सीएम योगी ने पलटवार कर कही ये बड़ी बात

पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, चोरी की बाइक बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget