एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अयोध्या में संत परमहंस दास ने किया चुनाव लड़ने का एलान, बोले- बीजेपी टिकट देती है तो ठीक नहीं तो...

UP Elections: अयोध्या में संत जगतगुरु परमहंस दास ने चुनाव लड़ने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट देती है तो ठीक है नहीं तो वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.

UP Assembly Election 2022: अयोध्या में संत जगतगुरु परमहंस दास ने चुनाव लड़ने का एलान किया है. मतदाता दिवस के मौके पर हवन पूजन कर, मतदान का संकल्प कराते हुए संत परमहंस दास ने दावा किया कि बीजेपी को समुचित प्रत्याशी नहीं मिल पा रहा है ऐसे में वह अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे और संत समाज के उत्थान के लिए वह काम करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ यहां से चुनाव लड़ते तो उनका स्वागत था लेकिन गोरखपुर सदर से उनके चुनाव लड़ने के एलान के बाद संत परमहंस दास ने चुनावी ताल ठोंक कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है.

संत परमहंस ने किया चुनाव लड़ने का एलान

संत परमहंस दास ने कहा कि भगवान राम की नगरी का प्रतिनिधित्व संत समाज ही करेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मौलवियों को तनख्वाह दी जा सकती है तो  वो भी अयोध्या में संत समाज के लिए 40 हजार रुपए तनख्वाह दिलवाएंगे. इसके साथ ही मठ मंदिरों की बिजली पानी भी मुफ्त कराने का वादा किया. उन्होंने कहा कि अकर बीजेपी उन्हें टिकट देती हैं तो ठीक है नहीं तो वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.

बीजेपी ने नहीं दिया टिकट तो निर्दलीय लड़ेंगे

संत परमहंस दास ने कहा कि अयोध्या के साधु संत भिक्षा मांग करके मठ मंदिर का संचालन कर रहे हैं. संत समाज को जो सम्मान मिलना चाहिए वह तभी मिल पाएगा जब उनके विचारधारा का कोई जनप्रतिनिधि हो, इसलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि वो बीजेपी से खुद के लिए टिकट नहीं मांगेंगे. इसके साथ ही उन्होंने अपने कामों का भी बखान किया. जगतगुरू ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए आमरण अनशन किया है. अयोध्या में मांस और मदिरा के प्रतिबंधित करने के लिए जन आंदोलन किया है और वह सफल हुए हैं. इसके साथ ही वो जनसंख्या नियंत्रण, कॉमन सिविल कोर्ट, गौ रक्षा जैसे मामलों के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं.

मौलवियों की तनख्वाह पर उठाए सवाल

संत परमहंस दास ने कहा कि जब मौलवियों को तनख्वाह दी जा सकती हो तो संत और महंतों को क्यों नहीं. साधु-संतों की वजह से ही देश की संस्कृति बची हुई है. हम निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते हैं. जब योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने के कयास थे तो हमने खुशी व्यक्त की और लड्डू और पेड़ा बांट करके अपनी खुशी का इजहार भी किया था. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं आरपीएन सिंह

UP Election 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर दर्ज मुकदमों पर क्या बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget