एक्सप्लोरर

Sanjay Singh ED Raids: 'संजय सिंह की आवाज को दबाने की हर कोशिश कर रही केंद्र सरकार', मंत्री सौरभ भारद्वाज का आरोप

Saurabh Bharadwaj On Sanjay Singh ED Raids: दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कथित शराब घोटाला इतिहास का पहला ऐसा घोटाला है, जिसकी 15 महीने से जांच हो रही है और एक रुपया भी नहीं मिला.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली में बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) के आवास पर ईडी (ED) की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) में मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केंद्र सरकार संजय सिंह की आवाज को दबाने की हर कोशिश कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि एक काल्पनिक और मनगढ़ंत मामला शुरू किया गया.

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि सैकड़ों करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है. ये इतिहास का पहला ऐसा घोटाला है, जिसकी पिछले 15 महीने से जांच हो रही है और कुछ नहीं मिला. ईडी और सीबीआई दोनों ही एजेंसी शराब घोटाले की जांच कर रही है. एक हजार से ज्यादा लोगों के यहां छापेमारी कर चुकी है, लेकिन अभी तक एक रुपए की भी गैर कानून तरीके से बरमादगी नहीं हुई. ईडी को अभी तक कुछ नहीं मिला है. इस घोटाले में कुछ बरामद नहीं हुआ है.

'सत्ता से जाने का समय आ गया है'

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "अब संजय सिंह के यहां छापेमारी की गई है. एक रुपए की हेराफेरी नहीं की गई है, लेकिन जब ईडी तलाशी कर निकलेगी तो कहेगी कि हमें कुछ चीजें प्राप्त हुई हैं, कंप्यूटर और मोबाइल ले लिए हैं, उसके अंदर कुछ है. हालांकि, निकलता कुछ नहीं है." उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता है कि अब सत्ता से जाने का समय आ गया है. साथ ही यह भी कहा कि दिल्ली आबाकारी नीति को एलजी ने मंजूरी दी थी.

मंत्री आतिशी ने क्या कहा?

इसके अलावा दिल्ली सरकार में एक और मंत्री आतिशी ने कहा कि संजय सिंह के घर, उनके दफ्तर, उनके गांव में हजारों रेड मार लो, चवन्नी नहीं मिलने वाली. एक साल से तथाकथित शराब घोटाले में सीबीआई और ईडी जांच कर रही है, कुछ नहीं मिला तो ये रेड दिखाती क्या है? पीएम मोदी आने वाली हार से, आप की ईमानदारी की ताकत से डर गए हैं.

ये भी पढ़ें- Sanjay Singh ED Raids: कपिल मिश्रा का दावा- 'ईडी की रेड सरप्राइज नहीं, AAP नेताओं का गैंग इसमें फंस चुका है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
'नहीं सुना तो सत्ता से बाहर हो जाएगी BJP', संजय निषाद के बयान से हलचल
'नहीं सुना तो सत्ता से बाहर हो जाएगी BJP', संजय निषाद के बयान से हलचल
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget