एक्सप्लोरर

Sanatan Dharma Row: सनातन धर्म विवाद पर अयोध्या में संतों की बैठक, परमहंस आचार्य ने स्टालिन की कर दी तेरहवीं!

Sanatan Dharma Controversy: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म को मच्छर, डेंगू, मलेरिया या कोरोना की तरह खत्म करना होगा. इस बयान का अयोध्या के संत लगातार विरोध कर रहे हैं.

UP News: सनातन धर्म (Sanatan Dharma) पर विवादास्पद बयान को लेकर तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) के बेटे उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में संतों की बड़ी बैठक हुई. बैठक में अयोध्या कोतवाल को बुलाकर तहरीर सौंपी गई और तमिलनाडु के राज्यपाल के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को संतों के हस्ताक्षर वाला पत्र कारवाई के लिए भेजा गया.

वहीं उदयनिधि स्टालिन का सिर काटने वाले को 10 करोड़ रुपये देने का एलान करने वाले जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने विधि विधान के साथ 13वीं संस्कार किया. जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने उदयनिधि स्टालिन की बाकायदा विधि विधान और मंत्रोच्चार के बीच मटकी फोड़कर उनकी तेरहवीं कर डाली.

सुप्रीम कोर्ट में पहले भी दायर की जा चुकी है याचिका

इससे पहले भी उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. वकील विनीत जिंदल ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह सनातन धर्म के अनुयायी हैं और स्टालिन की ओर से दिए गए "घृणास्पद भाषण" से व्यथित हैं.

दिल्ली पुलिस के खिलाफ अवमानना ​​की भी मांग

याचिका में कहा गया था कि आवेदक ने पहले ही दिल्ली पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कर द्रमुक नेता के खिलाफ दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की, लेकिन प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) अभी तक दर्ज नहीं की गई. वकील आरके चौधरी के माध्यम से दायर आवेदन में कोर्ट के दिशानिर्देशों को लागू नहीं करने के लिए दिल्ली पुलिस के खिलाफ अवमानना ​​की भी मांग की गई.

उदयनिधि स्टालिन ने क्या कहा था?

गौरतलब है कि उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु में एक कार्यक्रम में कहा था कि सनातन धर्म को मच्छर, डेंगू, मलेरिया या कोरोना की तरह खत्म करना होगा. स्टालिन ने कहा था, "इसका (सनातन धर्म) विरोध करने के बजाय इसे खत्म करना होगा, क्‍योंकि यह लोगों को जातियों में बांटता है और भेदभाव को बढ़ावा देता है." उदयनिधि ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया और अपने बयान को सही ठहराते हुए कहा था कि "मैं यह बात लगातार कहूंगा."

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll 2023: घोसी में अपनों ने डुबाई बीजेपी की लुटिया! दारा सिंह चौहान से कार्यकर्ताओं की नाराजगी पड़ी भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget