एक्सप्लोरर

सपा सांसद जिया उर रहमान की मुश्किलें बढ़ी, जांच के लिए कमेटी गठित, 3 दिन में सौंपनी है रिपोर्ट

निर्माणाधीन मकान को लेकर जिया उर रहमान बर्क को पिछले साल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. संभल के सांसद बर्क दीप सराय इलाके में मकान बनवा रहे हैं. उनका कहना है कि यहां उनका पुश्तैनी मकान था.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. नक्शा पास कराए बिना मकान बनाने के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. दरअसल, जिया उर रहमान बर्क अपने नाम मकान न होने का कोई सबूत नहीं दे पाए हैं. साथ ही नक्शे को लेकर भी कोर्ट में कोई सबूत नहीं दे पाए. अब मामले की जांच के लिए संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा ने दो सदस्यीय कमेटी बनाई है. 

कमेटी 3 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. मामले की विस्तृत जांच के लिए संभल के अधिशाषी अभियंता (XEN) और जूनियर इंजीनियर (JE) की एक टीम बनाई गई है. यह टीम दो प्रमुख बिंदुओं पर जांच करेगी. यह कितना नया है और कितने क्षेत्र में बना हुआ है. इसकी सटीक जानकारी के लिए टीम को जांच सौंपी गई है. कमेटी जिया उर रहमान बर्क के मकान के निर्माण की जांच के लिए 22 मार्च को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. 

इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. अगर कुछ खामी पाई गई और नक्शा पास नहीं हुआ तो जिया उर रहमान बर्क के मकान पर कार्यवाही हो सकती है. निर्माणाधीन मकान को लेकर जिया उर रहमान बर्क को पिछले साल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. संभल के सांसद बर्क दीप सराय इलाके में मकान बनवा रहे हैं. उनका कहना है कि यहां उनका पुश्तैनी मकान था, जिसे तोड़कर वह निर्माण कार्य करा रहे थे. 

कानपुर: 90 साल की महिला को उसके पालतू कुत्ते ने नोच-नोचकर की हत्या, मचा कोहराम

क्या बोलीं संभल डीएम
5 दिसंबर को ही जिया उर रहमान बर्क को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य का नक्शा मांगा गया था. संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि नक्शा स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य कराए जाने के मामले की मंगलवार को तारीख थी, लेकिन सपा सांसद जिया उर रहमान की ओर से कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई ऐसा तथ्य प्रस्तुत किया गया, जिससे साबित हो कि यह कोई नया निर्माण नहीं है. 

उन्होंने कहा कि न ही ऐसा कोई साक्ष्य दिया गया, जिससे साबित हो कि यह मकान किसी और का है. हमने एक संयुक्त टीम बनाई है और यह टीम वहां जाकर जांच करेगी कि नया निर्माण कितना पुराना है. टीम 3 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेंगी और उसके बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे. इसमें अगली तारीख 22 मार्च तय की गई है. अब जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget