एक्सप्लोरर

संभल: CO पर इंटरव्यू के लिए दबाव बनाने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, सीएम योगी से कहने का किया था दावा

यूट्यूबर मशकूर रजा दादा ने कहा है कि मैं प्रसिद्धि पाने के लिए संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी का इंटरव्यू लेना चाहता था, मना करने के बावजूद मैंने उन्हें कई बार फोन किया.

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस के एक क्षेत्राधिकारी को इंटरव्यू देने के लिए कथित तौर पर धमकाने के बाद सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है. यूट्यूबर मशकूर रजा दादा ने कथित तौर पर स्थानीय सीओ अनुज कुमार चौधरी का इंटरव्यू लेने के नाम पर उन पर दबाव बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम का इस्तेमाल किया. 

मशकूर रजा संभल में हुई हिंसा को लेकर सीओ का इंटरव्यू लेना चाहता था. इसके साथ ही यूट्यूबर ने गिरफ्तार किए जाने से पहले कहा है कि उसका ट्रांसपोर्ट का भी व्यवसाय है और उसने बीजेपी का कार्यकर्ता होने का भी दावा किया. यूट्यूबर मशकूर रजा दादा ने कहा है कि मैं प्रसिद्धि पाने के लिए संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी का इंटरव्यू लेना चाहता था, मना करने के बावजूद मैंने उन्हें कई बार फोन किया. 

आरोपी ने यूट्यूबर ने बताया कि मैंने सीओ से कहा कि मैं मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक या पुलिस अधीक्षक से बात करके उन्हें राजी करवा सकता हूं. पुलिस के मुताबिक यूट्यूबर मशकूर रजा दादा पर शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही वो सीओ पर इंटरव्यू के लिए दबाव बना रहा था और मना करने पर उनको धमका रहा था. 

चंदौसी: खुदाई में दिखी बावड़ी के फर्श की लाल पत्थर, 150 से 200 साल पुराने होने का अनुमान

ऑडियो भी हो रहा वायरल
युट्यूबर मुरादाबाद जनपद के तहारपुर इलाके का रहने वाला बताया जाता है. पुलिस ने उसकी ऐसी खातिर की कि अब उसे अपनी गलती का अहसास हो गया है और अब ऐसी गलती से उसने तौबा कर ली है. फिलहाल संभल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. संभल सीओ और कथित पत्रकार के बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है. 

उस ऑडियो में सुना जा सकता है कि वह कथित पत्रकार कुछ सवाल करता है और इंटरव्यू लेना चाहता है लेकिन सीओ उसे मना कर देता है. इसके बाद वह सीएम योगी समेत कई बड़े अधिकारियों के जरिए उस इंटरव्यू के लिए तैयार करने का दावा करता है. इसके बाद सीओ उसे कहते हैं कि वह उन अधिकारियों और सीएम से संपर्क कर ले.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget