एक्सप्लोरर

Sambhal News: संभल हिंसा में 9 और जमानत याचिकाएं खारिज, कोर्ट में रखे गए ये तर्क

UP News: संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में नौ जमानत याचिकाएं अदालत ने खारिज कर दी है. इसके साथ ही अब तक 122 याचिकाएं हो चुकी हैं. हिंसा में चार लोगों की मौत हुुई थी.

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश में संभल की एक अदालत ने पिछले वर्ष 24 नवंबर को हुए दंगा मामले में मंगलवार को नौ जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं. इसके साथ ही अब तक कुल 122 याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं. अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) हरि ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि मंगलवार को एडीजे (द्वितीय) निर्भय नारायण राय की अदालत में 24 नवंबर, 2024 को हुए संभल दंगों के मामले में नौ याचिकाएं पेश की गयीं जिसे अदालत ने खारिज कर दिया.

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 122 जमानत याचिकाएं खारिज की जा चुकी हैं. ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि उन्होंने अदालत के समक्ष तर्क रखे कि 24 नवंबर की घटना में चार निर्दोषों की जान गई है साथ ही कई पुलिसकर्मी और प्रशासन के लोग घायल भी हुए हैं. उक्त घटना में आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से पत्थर चलाए, गोलीबारी भी की गई, सरकारी कार्य में बाधा डाली गई जबकि पुलिस ने आरोपियों को वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित किया है. इनके पास से हथियार सहित काफी सामान भी बरामद किया है. ओम प्रकाश सैनी ने दावा किया कि यह सभी तर्क उनके द्वारा रखे गए जिस पर अदालत ने याचिकाएं खारिज कीं.

पिछले साल मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की थी हिंसा
संभल में एक अदालती आदेश के बाद पिछले वर्ष 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी. सर्वेक्षण इस दावे के बाद शुरू किया गया था कि मस्जिद का निर्माण मुगल काल के दौरान कथित रूप से ध्वस्त किए गए एक हिंदू मंदिर के खंडहर पर किया गया था.

हिंसा में चार लोगों की हुई थी मौत
अदालत द्वारा आदेशित सर्वेक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पों में बदल गया, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस और अन्य भीड़-नियंत्रण उपायों का इस्तेमाल किया. इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये थे.

ये भी पढ़ें : संभल में होली को लेकर क्या है प्रशासन की तैयारी, DM ने बताया क्या हैं सुरक्षा के इंतजाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget