एक्सप्लोरर

UP: संभल में बुलडोजर एक्शन जारी, मजार को किया गया धवस्त, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

Sambhal News: संभल के अखवंदपुर काफूरपुर गांव में प्रशासन ने एक मजार को धवस्त कर दिया, जो इचोंडा कम्बोह को भावलपुर से जोड़ने वाली सार्वजनिक सड़क के लिए निर्धारित सरकारी भूमि पर स्थित थी.

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के अखवंदपुर काफूरपुर गांव में गुरुवार को प्रशासन ने एक अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. यह मजार सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बनाई गई थी, जो कि सार्वजनिक सड़क के लिए निर्धारित थी. इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक यह मजार प्लॉट संख्या 384 पर बनाई गई थी, जो इचोंडा कम्बोह को भावलपुर से जोड़ने वाली सार्वजनिक सड़क के लिए निर्धारित सरकारी भूमि पर स्थित थी.

इस अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की. भूमि की पैमाइश और अतिक्रमण की पुष्टि होने पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया. मनोटा के राजस्व निरीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी और संभल के उप जिलाधिकारी के आदेश पर सरकारी निर्देशों के अनुसार की गई.

शांतिपूर्ण ढंग से कार्रवाई सम्पन्न
अवैध मजार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग की एक विशेष टीम गठित की गई थी. पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी का उपयोग कर मजार को पूरी तरह हटा दिया गया. विजय पाल सिंह ने कहा कि हमने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की जांच की. अतिक्रमण की पुष्टि के बाद मजार को हटाने की कार्रवाई की गई. यह पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

अतिक्रमण के खिलाफ जारी है अभियान

संभल में इन दिनों प्रशासन अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर बने निर्माण को लेकर बेहद सख्त है. हर तहसील और ब्लॉक में चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है.पिछले दिनों भी चंदौसी में अतिक्रमण की जद में आई एक मस्जिद को हटवाया गया था. एक सड़क में बीच में आ रहे शनि मंदिर को भी पालिका प्रशासन ने तोड़ दिया था.

प्रशासन की इन कार्रवाइयों को लेकर कई लोगों ने सवाल भी उठाए, लेकिन अधिकारियों ने सभी कार्रवाई नियमानुसान होना बताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget