एक्सप्लोरर

बहराइच के बाद अब संभल में भी भेड़िये का आतंक, बुजुर्ग महिला समेत दो युवतियों पर किया हमला

Sambhal News: बहराइच में भेड़िये के आतंक के बाद अब पश्चिमी यूपी में इसकी दहशत शुरू हो गई है. संभल जिले में भेड़िये ने चार लोगों को अपना निशाना बनाया है. इससे गांवों में डर का माहौल बना हुआ है.

Sambhal Jackal Terror: उत्तर प्रदेश के संभल में दो महिलाओं और दो युवतियों सहित चार पर जंगल में भेड़िये ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया. एक बुजुर्ग महिला को गंभीर हालात में इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि तीन का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही संभल के जिला अधिकारी राजनेद्र पेंसिया मोटर साइकिल चलाते हुए गांव पहुंच गये और वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की मीटिंग गांव में ही बुला ली. जंगल में हमला करने वाले जानवर के पंजो के निशान देखने के बाद जिला अधिकारी ने दावा किया है कि हमला किसी सियार या पागल कुत्ते ने किया है.

घायलों को रेबीज के इंजेक्शन लगवा दिए गये हैं और वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमों को गांव के चारों तरफ लगा दिया गया है, जैसे ही हमलावर जानवर दिखाई देता है तो उसे पकड़ा जायेगा. ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में भेड़िये ने एक बुज़ुर्ग महिला और दो युवतियों सहित चार लोगों पर हमला किया है. ग्रामीण जंगल जाने से डरे सहमे हुए हैं. घटना बहजोई थाना इलाके के श्योराजपुर गांव की है.

बहराइच के बाद संभल में भेड़िए का आतंक शुरू 

बहराइच में भेड़िये के आतंक के बाद अब पश्चिमी यूपी में इसकी दहशत शुरू हो गई है. संभल जिले में भेड़िये ने चार लोगों को अपना निशाना बनाया है. इससे गांवों में डर का माहौल बन रहा है. खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है. संभल के बहजोई थाना इलाके के गांव श्यौराजपुर की मढ़ैया निवासी 60 वर्षीय महिला माया देवी पर भेड़िए ने हमला कर घायल कर दिया.

परिजन घायल महिला को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अलीगढ़ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है. महिला शनिवार की शाम को घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर खेत पर गई थी तभी अचानक भेड़िए ने उस पर हमला कर घायल कर दिया. शोर सुनकर आसपास चारा काट रहे ग्रामीण और महिलाएं मौके पर पहुंचे तो भेड़िया खेतों की ओर भाग गया.

भेड़िए के हमले से महिला की हालत गंभीर 

माया देवी के अलावा एक करीब 45 वर्षीय महिला रामदेवी और दो किशोरियों आशा और चंचल को भी घायल कर दिया है. गांव में भेड़िया के हमले के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं. भेड़िए ने अब तक इस गांव में चार लोगों पर हमला किया है, जिसमें एक महिला की हालात गंभीर बनी हुई है. भेड़िए के हमले की शिकार हुई महिला राम बेटी ने बताया कि भेड़िया उसे खींचकर जंगल में ले जाना चाहता था, लेकिन मेरे हाथ में दरांत था जिस से मैंने उस पर सैकड़ों हमले किये तब मेरी जान बच सकी है. मेरे हाथ में उसके पंजो के गहरे घाव हुए हैं.

सूचना मिलते ही गांव पहुंचे डीएम 

श्यौराजपुर की मढ़ैया में भेड़िया के हमले में महिलाओं और किशोरियों के घायल होने की सूचना पर वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई, और सूचना मिलते ही जिला अधिकारी राजेंद्र पेंसिया मोटरसाइकिल चलाते हुए गांव पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया. डीएम संभल राजेंद्र पैंसिया ने दो महिलाओं और दो बच्चों पर जंगली जानवर के हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि जंगल मे जानवर के पैरों के निशान देखने से ऐसा लगता है कि हमला किसी सियार या पागल कुत्ते ने किया है.

घायलों का इलाज  कराया जा रहा है. वन विभाग और पुलिस की टीमों को गांव में लगाया गया है, जो यहां रहकर जंगली जानवर की जानकारी जुटाएंगे और अगर जानवर दिखाई देता है तो उसे पकड़ा जाएगा. हमने गांव में मीटिंग की है और प्रशासन की टीम भी यहां चारों तरफ रहेगी.

ये भी पढ़ें: राजाजी नेशनल पार्क के डायरेक्टर पद पर हुई नियुक्ति, PCCF समीर सिंहा को दी गई जिम्मेदारी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget