एक्सप्लोरर

Sambhal News: हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी आग, गोदाम में रखा सामान जलकर हुआ खाक, पांच लोग झुलसे

Sambhal Police: भीषण आग लगी होने के कारण स्थानीय पुलिस को भी फायरकर्मियों के साथ आग बुझाने में मदद करनी पड़ी. इस दौरान कारखाने में भीषण आग लगने के कारण कई लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) के एक हैंडीक्राफ्ट के कारखाने में आग लगने से कारखाने में काम कर रहे पांच मजदूर झुलस गए. संभल के सरायतरीन इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गोदाम में रखा माल जलकर खाक हो गया. साथ ही कारखाने में काम कर रहे कुछ लोग भी झुलस गये जिसमें एक की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया है.

दरअसल, सम्भल के थाना हयातनगर के सरायतरीन इलाके के मोहल्ला बगीचा में समीर का हैंडीक्राफ्ट का कारखाना है. कारखाने में केमिकल से हाथ के कड़े और ज्वैलरी बनाई जाती हैं जिसमें केमिकल भी रखा रहता है. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से लगभग रात के 10 बजे अचानक कारखाने से धुआं उठना शुरू हो गया, जैसे ही धुंआ तेज उठा लोग आनन फानन में कारखाने की ओर दौड़ पड़े. जिसके बाद कारखाने में भयंकर आग लगी हुई थी. आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गये. 

कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई गई आग
आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. फायर ब्रिगेड की टीम पानी डालकर आग बुझाती रही. आसपास रहने वाले लोगों ने भी अपने-अपने समर्सीबल पंप चलाकर आग बुझाने में मदद की. भीषण आग लगी होने के कारण आने जाने वाले लोगों को भी दोनों और पुलिस को रोकना पड़ा. स्थानीय पुलिस को भी फायरकर्मियों की आग बुझाने में मदद करनी पड़ी. इस दौरान कारखाने में भीषण आग लगने के कारण कई लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें:-

Watch: भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर शो के दौरान फेंका पत्थर, मची भगदड़, वीडियो वायरल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget