एक्सप्लोरर

Sambhal News: ईद की नमाज के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

संभल (Sambhal) में ईद (Eid) की नमाज के बाद सदीरनपुर गांव में चली ताबड़तोड़ गोलियों से बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल होगए. ये मामला थाना असमोली (Asmoli) क्षेत्र का है.

UP News: संभल (Sambhal) में ईद (Eid) की नमाज के बाद सदीरनपुर गांव में चली ताबड़तोड़ गोलियों से बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल होगए. जिसके बाद उनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उनको हाई सेंटर रेफर किया गया है. ये मामला संभल के थाना असमोली (Asmoli) क्षेत्र का है. जहां विवाद में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ. जिसमें एक पक्ष पूर्व प्रधान है. दोनों तरफ से फायरिंग, पथराव और लाठी डंडे चलाए गए. जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद पुलिस मौके पर जांच कर रही है.

क्या बोले घायल के परिजन?
एक घायल शख्स के मामा तनवीर आलम का कहना है कि मेरा भांजा समेत चार लोग घायल हुए हैं. हमला करने वाले 10 से 12 लोग थे और सबके हाथ में तमंचे के साथ डंडे थे. घायलों को मुरादाबाद रेफर कर रहें हैं. हालांकि पुलिस घटना के बहुत देर बाद आई. उन्होंने बताया कि जमीन का विवाद चल रहा था साथ ही पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने हमला कर दिया.

CM Yogi Visit Uttarakhand: CM बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ, मां से भी कर सकते हैं मुलाकात

क्या बोले एसपी
वहीं संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना असमोली के अंतर्गत सदीरनपुर गांव से एक सूचना मिली की दो पक्षों के बीच में पुराने विवाद को लेकर संघर्ष हो गया है. जिसमें दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने और अवैध शस्त्रों से फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई है. मौके पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है. ये पता चला है कि दोनों ही पक्ष मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. दोनों पक्षों के घायलों को उपचार हेतु रवाना किया गया है जो अन्य अभियुक्त हैं. उनकी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है. मौके पर शांति व्यवस्था इस वक्त पूर्ण रूप से कायम है और पुलिस भी मौके पर उपस्थित है.

ये भी पढ़ें-

UP NEWS: पीएम-वाणी योजना में कोटे की दुकानों पर मिलेगा फ्री वाई-फाई कनेक्शन, ऐसे उठा सकेंगे योजना का लाभ

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget