एक्सप्लोरर

संभल: अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई के बीच बड़ा प्लान तैयार, तीर्थों और मंदिरों के लिए हुआ ये फैसला

Sambhal News: संभल में लगातार अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है. इस बीच नगर पालिका के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बताया कि इस इलाके को संभल तीर्थ के तौर पर विकसित किया जाएगा.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले कई दिनों से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने संभल के पौराणिक महत्व को देखते हुए एक बार फिर से इसे तीर्थ नगरी के रूप के में विकसित करने का प्लान बनाया है. जिसके तहत यहां स्थित प्राचीन कूपों को ढूंढा जा रहा है. जिसके बाद इनके सौंदर्यीकरण की भी योजना है. लोगों को यहां के प्राचीन इतिहास की जानकारी दी जाएगी. 

संभल में अतिक्रमण अभियान पर संभल नगर पालिका के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मणि भूषण तिवारी ने कहा, "संभल में जो हमारी प्राचीन धरोहर है, जिन कूपों का वर्णन है और हमारी आस्था का सबसे बड़ा तीर्थ रहा है. संभल तीर्थ के नाम से हमारा अभियान यहां चल रहा है. इसमें हम अपने तीर्थों, मंदिरों, उनके जीर्णोद्धार और परंपराओं को कैसे पुनर्जीवित कर सकते हैं कूपों को कैसे जीवित करें. जल संचयन के साथ हमारी जो भी धार्मिक परंपराएं है उसे कैसे पुष्ट करें इस पर काम हो रहा है." 

संभल तीर्थ के तहत होगा विकास
उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों में हमने जगह-जगह सफाई शुरू कर दी है. जहां भी हमें कुछ मिल रहा है वहां खुदाई कराई जा रही है. हमने उनके सौंदर्यीकरण की योजना भी बनाई है. हमारी जो धार्मिक मान्यताएं हैं उसके आधार पर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है. आम जनता को भी उनके पास ले जाया जाए. इसलिए भी काम किया जा रहा है. इन कूपों के दर्शन मात्र से हमें क्या फल मिलेंगे ये सब तैयार कर लिया गया है. 

हमारे अतिक्रमण अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे नाले, सार्वजनिक स्थान, हमारे बाजार जहां लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, उनकी देखभाल करना है. पूरी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है. पहले हमने लोगों से संपर्क किया और घोषणा कराई. जनता के साथ बैठक भी की और सबकी सहमति के बाद हमने अतिक्रमण अभियान शुरू किया. अच्छी बात है ये कि संभल के व्यापारी लोगों ने पूरा साथ दिया है. उन्होंने खुद अतिक्रमण को अपने हाथों से हटाया है. हम लगातार इस कैंपेन को आगे बढ़ा रहे हैं. 

मंदिर और मूर्तियों का एएसआई परीक्षण
बता दें कि संभल में मिले प्राचीन मंदिर, मूर्तियों और कूपों का एएसआई परीक्षण किया जा रहा है. शनिवार को एएसआई टीम कल्कि मंदिर भी पहुंची और इस जगह का भी परीक्षण किया. सँभल में कल्कि मंदिर सबसे प्राचीन और भव्य हैं जिसमें आज भी पूजापाठ होता है. इस मंदिर का प्राचीन कूप कहां है इसकी भी सर्च किया जा रहा है. यहां मिली मूर्तियों की कार्बन डेटिंग की जाएगी. ताकि इनकी पौराणिकता का पता चल सके.  

'मेरी भक्ति का मजाक बनाया..', कोर्ट पहुंचे अभिनव अरोड़ा, 7 यूट्यूबर्स पर FIR दर्ज करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget