एक्सप्लोरर

'मेरी भक्ति का मजाक बनाया', कोर्ट पहुंचे अभिनव अरोड़ा, 7 यूट्यूबर्स पर FIR दर्ज करने की मांग

Abhinav Arora: बाल संत अभिनव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वाले 7 यूट्यूबर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है. अभिनव ने कहा कि उनकी भक्ति का लोगों ने मजाक बनाया है.

Abhinav Arora: बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वाले 7 यूट्यूबर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने मथुरा की जिला अदालत में याचिका दाखिल कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस मामले पर अगली सुनवाई 3 जनवरी को होगी. 

अभिनव अरोड़ा के वकील पंकज आर्य ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कुछ लोगों का एक ग्रुप है जिन्होंने अभिनव अरोड़ा और सनातन धर्म के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. उसी के खिलाफ हमने कोर्ट में अपील की है. इन्हें हम तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा. फिर चाहें इसके लिए हमें हाईकोर्ट जाना पड़े या सुप्रीम कोर्ट जाना पड़े. 

यूट्यूबर्स पर FIR दर्ज करने की मांग
पंकज आर्य ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 25 हमें धार्मिक स्वतंत्रता की आजादी देता है कि हम अपने धर्म का पालन कर सकें. इन यूट्यूबर्स की दिक्कत ये हैं कि इनके अपने जो संस्कार हैं इनके अपने घर के बच्चे राधे-राधे नहीं बोल पाते. एक बच्चा जो राधे-राधे बोल रहा है उससे उन्हें परेशानी होती है. हमने कोर्ट में इन यूट्यूबर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त सजा की मांग की है. ताकि ये जो हमारी बॉडी शेमिंग कर रहे हैं हमें और सनातन धर्म को डिफेम करने की कोशिश कर रहे हैं उसके खिलाफ हमें न्याय मिले. 

अभिनव अरोड़ा का छलका दर्द
वहीं पूरे मामले पर अभिनव अरोड़ा ने एक कविता के ज़रिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि "हम इतने भी बुरे नहीं थे, जितने इल्जाम लगाए लोगों ने. चंद लाइक और व्यूज के लिए न जाने कितनी बात बनाई लोगों ने, भेड़चाल में चलकर न कैसे सब बहक गए, राधा नाम लेने को भी धंधा बताया लोगों ने. मैं अदना सा बालक तो कान्हा जी का सेवक हूं, मेरी तो छोडो इनकी भक्ति का मजाक बनाया लोगों ने. जलकर राख होकर भी, भक्ति को समर्पित है जीवन मेरा, मैं इतना बूढ़ा हूं क्या, जितने इल्जाम लगाए लोगों ने." 

दरअसल अभिनव अरोड़ा का पिछले दिनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो जगतगुरू रामभद्राचार्य के मंच पर दिखाई दिए लेकिन उन्हें मंच से उतार दिया गया था, जिसके बाद दावा किया गया कि रामभद्राचार्य ने उन्हें मूर्ख बताते हुए मंच से उतारा. इस घटना को लेकर अभिनव अरोड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. 

PCS Pre Exam के लिए योगी सरकार सख्त, नकल रोकने के लिए मंडलायुक्त-DM को दी बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget