एक्सप्लोरर

राशिफल 22 जून: जानें, कैसा बीतेगा आज आपका दिन, क्या रहेगा शुभ और क्या अशुभ

Aaj Ka Rashifal (22 जून, 2019): जानिए, क्या कहता है आज आपका राशिफल। कैसा बीतेगा आज आपका पूरा दिन। किन चीजों से आपको सावधानी बरतनी हैं और क्या रहेगा आपके लिए फलदायी। तो पढ़ें-12 राशियों का सटीक राशिफल

नई दिल्ली। आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में बताया कि क्या कहता है आज आपका राशिफल। कौन सी राशि वालों के लिए आज क्या कहना रहेगा शुभ और किस चीज से हो सकता है उनको नुकसान। तो पढ़ें सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

मेष का स्वामी मंगल जो कि अब तनाव मुक्त हुए हैं, जिससे अब मेष राशि वालों को लाभ होगा। जो परेशानियां चल रही थी, वह भी अब धीरे-धीरे समाप्त होंगी। जिन लोगों से पिछले कुछ महीनों में जो विवाद हुए थे। वह भी अब समाप्त हो जाएंगे। किसी भी प्रकार का मन मुटाव दूर करने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए। करियर को लेकर अब समय सकारात्मक होगा। ऑफिस में चल रहे तनाव और वर्क लोड भी कम होने की प्रबल संभावनाएं हैं।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

भाइयों के प्रति स्नेह बढ़ाना होगा। किसी भी प्रकार का यदि कोई भाइयों से विवाद चल रहा है, यह जमीन जायदाद को लेकर मुकदमा चल रहा है। पूरी परिस्थिति को उदार हृदय से देखते हुए समझौता कर लेने में अधिक फायदा होगा। ऑफिस में काम के साथ-साथ क्रिएटिविटी भी दिखाने का समय है। अपने काम को नए तरीके से और बहुत प्लान के साथ करते हुए, आप सफलता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। यदि जीवनसाथी जॉब से संबंधित प्रयासरत हैं, तो उन्हें उस ओर सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

पिछले कई महीनों से चल रहे तनाव और मानसिक तपन में अब आराम मिलेगा। मिथुन राशि में जो युद्ध हो रहा था, उसमें कुछ कमी आई है जिससे आपको सुकून मिलेगा। पिछले कई दिनों से अगर सिर में कोई चल समस्या थी। जैसे - सिरदर्द, अनिद्रा, मानसिक उलझन तो अब धीरे-धीरे उसमें स्वतः ही आराम मिला शुरू हो जाएगा। कहीं घूमने का प्लान है। यानी कुछ बदलाव करते हुए रिलैक्स होने का विचार है, तो इस विचार को प्रभु की प्रेरणा मानते हुए तुरंत यात्रा करनी चाहिए।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

यह समय सदुपयोग करने का है। समय की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। अपने ज्ञान में वृद्धि करने का विचार है, तो इसे अवश्य करना चाहिए। कोई प्रोफेशनल कोर्स भी किए जा सकते हैं। महिलाओं के लिए यह समय खाली बैठने का नहीं है। किसी भी प्रकार का कोर्स कर सकती हैं। जो लोग एमबीए के क्षेत्र में या दवा के क्षेत्र में काम करते हैं। उनके लिए अब समय लाभ दिलाने वाला हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

ऑफिस में काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, साथ ही नौकरी में भी स्थानांतरण का समय प्रारंभ हो गया। यदि ऐसी स्थिति बनती है। तो उन्नति के साथ स्थानांतरण लेना करियर के लिए अच्छा होगा। यदि आप किसी देवस्थल यानी धामों की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं। तो दूर के धार्मिक स्थलों की यात्रा की जा सकती हैं। खरीदारी जरूरत के हिसाब से करनी चाहिए, और ऋण लेकर खरीदारी करने से बचना है- जैसे क्रेडिट कार्ड, फाइनेंस स्कीम आदि।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

अपने काम पर फोकस अधिक करना चाहिए। बजाय धन कमाने के। आप मेहनत से काम करते रहेंगे, धन स्वत: ही रास्ता बनाते हुए आपके पास पहुंचेगा। लोभ को अपने हृदय में बिल्कुल स्थान नहीं देना है। इसके साथ ही शुद्ध धन आने पर स्वास्थ्य, समृद्धि, सुख सभी प्राप्त होता है, लेकिन अशुद्ध धन हमें आरोग्य एवं अशांति देता है। इसलिए अशुद्ध धन से दूर रहना है। भाई के साथ संबंध मधुर रखने होंगे, छोटी-छोटी बातों को लेकर भाइयों से विवाद नहीं करना चाहिए

तुला राशि (Libra Horoscope)

जो व्यापारी खाने-पीने से संबंधित कारोबार करते हैं। उनके लिए पिछले कई दिनों से जो समस्याएं चल रही थी, वह समाप्त हो जाएगी। काम धंधे में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय उत्तम है, प्रमोशन के द्वार खुलने की प्रबल संभावना है।पिता को लेकर भी स्थितियां अच्छी हैं। पिता का यदि कोई काम पिछले दिनों से रुका हुआ है, वह काम भी अब बनता दिखाई दे रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

पिछले कई दिनों से जो तनाव चल रहा था। उसमें आप आराम मिलेगा, अब आपके काम भी जो रुके थे। वह पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। यदि आपकी कोई गुप्त समस्या है, जिसको लेकर आप काफी दिनों से उलझन में थे। वह समस्याएं भी अब दूर होती दिखाई दे रही हैं। उसमें रोग, कर्ज, दुश्मनी आदि समाप्ती की ओर है। इस समय आपको प्रारब्ध का बल प्राप्त होगा। कहीं से धन लाभ हो सकता है। जैसे पुराना दिया हुआ, धन आपको वापस मिल जाएं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

यदि आपको प्रोफेशनली नॉलेज लेने की आवश्यकता लग रही है तो आप इससे संबंधित कोई कोर्स या ज्ञान ले सकते हैं। इस समय लिया गया ज्ञान आपको प्रमोशन दिलाने में बहुत सहायक होगा। शोध कार्य करने वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा है। शोधपरक कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना है पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है। खासकर कब्ज को लेकर सतर्क रहें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

अपने सामाजिक नेटवर्क को बढ़ा कर रखना होगा। खासतौर पर संबंध न खराब हो, इस बात का भी ध्यान रखना है। नए लोगों से परिचय होगा, जो कि भविष्य में आपके लिए अच्छे मित्र साबित होंगे। आपको अपने सिर का ध्यान रखना होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके सिर पर चोट लगने के संकेत दे रही है। यदि आप टू व्हीलर वाहन चलाते हैं, तो हेलमेट का प्रयोग निरंतर करें।आपको अपने दांपत्य जीवन में तनाव कम करने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। यदि जीवनसाथी को क्रोध अधिक आता है, तो उन्हें प्रेम से समझाएं न कि चिड़चिड़ा कर।

कुम्भ राशि (Aquarius Horoscope)

जो लोग आपसे बेवजह ही कंपटीशन करते थे। उनकी सोच में परिवर्तन आएगा, आपसे संबंध भी मधुर होंगे, इससे एक अच्छा माहौल आपको प्राप्त होगा। कुंभ राशि वालों को अपने सेहत को लेकर बहुत सावधान रहना चाहिए। किसी भी प्रकार कोई ऐसा कार्य न करें जिससे उनके स्वास्थ्य में दिक्कत आए। यदि आपने कोई लोन ले रखा है, जो कि काफी दिनों से आपके सिर पर चढ़ा हुआ है। तो उसको अब उतारने का समय आ गया है। धीरे-धीरे करके ऋण समाप्त करते चलिए, इसी में आपकी भलाई है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

छोटी-छोटी बातों को लेकर इरिटेट होना या तीखी प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं है। आपको मन और दिमाग बहुत शांत रखते हुए, अपने काम करने चाहिए। किसी की कड़वी बात का जवाब कठोरता से न दें। रात में सोने से पहले कोई पुस्तक अवश्य पढ़ें, कम से कम एक पैराग्राफ ही पढ़ लें। इस समय प्रेरणादायक पुस्तक पढ़ने से आत्मबल बढ़ेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा और यदि संतान का स्वास्थ्य पहले से खराब चल रहा है, तो अत्यधिक सावधानी रखना अच्छा रहेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: बीए छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मोबाइल चैट देखकर आरोपी ने उतारा मौत के घाट
मेरठ: बीए छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मोबाइल चैट देखकर आरोपी ने उतारा मौत के घाट
सीएम योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, लखनऊ मेट्रो फेज-1बी के लिए त्रिपक्षीय MoU को मंजूरी
सीएम योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, लखनऊ मेट्रो फेज-1बी के लिए त्रिपक्षीय MoU को मंजूरी
लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
9 सालों में 289 दुर्दांत अपराधी मुठभेड़ में ढेर, योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर
9 सालों में 289 दुर्दांत अपराधी मुठभेड़ में ढेर, योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर

वीडियोज

CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश; अलर्ट पर ओडिशा के तटीय इलाके
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश की शुरुआत; अलर्ट पर ओडिशा
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच | Exclusive
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
UP Veterinary Students Stipend: योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget