एक्सप्लोरर

CM योगी और केशव प्रसाद मौर्य साथ आए नजर, सपा का दावा- 'ऊपर वाले का निर्देश आया है'

UP Politics: समाजवादी पार्टी ने बीजेपी (BJP) पर तंज कसते हुए कहा कि अब बीजेपी में सबकुछ ठीक हो गया है क्योंकि ऊपर से निर्देश आया है कि सबको मिल बांटकर खाना है.

UP News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा का सत्र चल रहा है. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक अलग-अलग मंचों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दिखाई दे रहे हैं. बुधवार को भी विधानपरिषद में तीनों साथ दिखाई दिए, जिस पर समाजवादी पार्टी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में जो युद्ध चल रहा है वो सिर्फ पैसों के बंदरबांट के लिए था. लेकिन अब सबको मिलकर खाना है. 

समाजवादी पार्टी ने विधानपरिषद में बीजेपी नेताओं की तस्वीर शेयर करते हुए तंज कसा, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दोनों बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में केशव प्रसाद मौर्य के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दे रही है. जिसे लेकर सपा ने निशाना साधा और कहा कि बीजेपी में जो नाराजगी थी वो सिर्फ पैसों के बंदरबांट को लेकर थी, अब सब मिलकर खाएंगे इसलिए खुश है.

UP Politics: पूर्वांचल में अखिलेश यादव का सबसे बड़ा दांव! बुरी तरह फंस जाएगी BJP?

सपा ने साधा बीजेपी पर निशाना 
समाजवादी पार्टी ने एक्स पर लिखा- 'ऊपर वाले का निर्देश आया है. सबको मिल बांट कर खाना है इसीलिए युद्ध अब शांत है. सबके चेहरे पर मुस्कराहट है. दरअसल लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के अंदर जो युद्ध दिखाया जा रहा था वो था ही नहीं, वो बस भ्रष्टाचार के पैसों की आपसी बंदरबांट का झगड़ा था जो अब ऊपर वालों द्वारा सुलझा दिया गया है.

पहले सिर्फ योगी जी भ्रष्टाचार का पैसा अकेले खा ले रहे थे, अब ऊपर से कहा गया है कि खाओ और खाने दो और ऊपर भी भेजते रहो. दरअसल भ्रष्टाचार पर उठती आवाजों, जनता की नाराजगी, जनहित के मुद्दों, अपराध और बदइंतजामी से मीडिया और जनता का ध्यान हटाने के लिए ही ये सब प्रायोजित भाजपाई अंदरूनी जंग दिखाई जा रही थी जिससे सबका ध्यान भटके और लोकसभा में हुई हार को छिपाया जा सके. महाभ्रष्ट है भाजपा/योगी सरकार.

दरअसल यूपी चुनाव में हार के बाद से बाद बीजेपी के अंदर सियासी घमासान मच गया था. मुख्यमंत्री सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य खुलकर एक दूसरे के सामने आ गये थे, केशव मौर्य ने संगठन को सरकार से बड़ा बताकर सीएम योगी को सीधी चुनौती दे दी थी. जिसके बाद दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया. मामला इतना बढ़ गया था कि केंद्रीय नेतृत्व को इसमें दखल देना पड़ा था. हालांकि तब से अलग-अलग मंचों पर दोनों डिप्टी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ एक मंच पर दिख चुके हैं.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PPP मॉडल पर बनेंगे UP के 18 आधुनिक बस स्टेशन, मिलेगी नई रफ्तार
PPP मॉडल पर बनेंगे UP के 18 आधुनिक बस स्टेशन, मिलेगी नई रफ्तार
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget