एक्सप्लोरर

सपा की बागी विधायक पूजा पाल का हो गया हृदय परिवर्तन! जानें- क्यों मेहरबान हुई पार्टी?

UP Politics: चायल से विधायक पूजा पाल भी सपा के उन बागी विधायकों में शामिल थीं जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी का समर्थन किया था. बावजूद इसके उन पर कार्रवाई नहीं हुई.

UP Politics: समाजवादी पार्टी ने हाल ही तीन बागी विधायकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्होंने पार्टी से निष्कासित कर दिया है, बाकी बचे विधायकों को भी हृदय परिवर्तन का समय दिया गया है. इन बागी विधायकों में चायल सपा एमएलए पूजा पाल का नाम भी शामिल था लेकिन अब पार्टी की ओर से उन्हें लेकर नरमी देखी जा रही है. पूजा पाल पार्टी के लिए अच्छे व्यवहार वाली बागी बन गई है. 

सपा विधायक पूजा पाल भी उन बागी विधायकों की लिस्ट में शुमार थीं जिन्हें राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करते हुए भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया था. जिसके बाद उन्हें भी पार्टी ने निकालने के क़यास लगाए जा रहे थे लेकिन, फिर भी सपा के द्वारा उन पर कार्रवाई नहीं की गई.  उन्हें अच्छे व्यवहार के नाम पर अभी और समय दे दिया गया है. 

अच्छी वाली बागी विधायक बनीं पूजा पाल
सियासी जानकारी की माने तो पूजा पाल पर कार्रवाई नहीं होनी की सबसे बड़ी वजह अखिलेश यादव का पीडीए (पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक) फॉर्मूले है. पूजा पाल पिछड़ा वर्ग से आती हैं और चायल क्षेत्र में बड़ी संख्या में पाल समाज के लोग रहते हैं. 2022 से पहले ये वोटर बीजेपी के साथ थे. लेकिन पिछले चुनाव में जब सपा ने इस सीट पर पूजा पाल को उतारा तो बड़ी संख्या में पाल वोटरों ने सपा की ओर रुख़ किया, जिसका नतीजा ये हुआ कि सपा को इस सीट पर जीत हासिल हुई. 

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद भी पूजा पाल कई बार बीजेपी नेताओं के साथ देखी गईं और भाजपा के समर्थन में बैठकें भी की लेकिन, बावजूद इसके उन्होंने कभी सपा या सपा नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी नहीं की.  पूजा पाल पर कार्रवाई नहीं होने की एक बड़ी वजह ये भी है कि यूपी में अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं, ऐसे में सपा चुनाव से पहले कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. 

सपा चुनाव में चुनाव में ये भी संदेश देने की कोशिश करेगी कि बुरे वक्त में इन प्रतिनिधियों ने उनका साथ छोड़ दिया था लेकिन बावजूद इसके सपा ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की. ऐसे में सपा को पाल वोटरों की नाराजगी भी नहीं उठाने पड़ेगी. इसलिए सपा ने पूजा पाल को ऐसे बागी विधायकों की लिस्ट में रखा है जिनका हृदय परिवर्तन हो रहा है.  

'आप हिन्दुओं को तोड़ने के लिए खड़े हो गए..', इटावा मामले को लेकर अखिलेश यादव पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget