एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान की बात करने वाले नहीं हो सकते संवेदनशील', रामभद्राचार्य के बयान पर भड़के सपा सांसद

UP News: रामभद्राचार्य द्वारा पश्चिमी यूपी को मिनी पाकिस्तान बताए जाने पर सपा सांसद ने कहा कि, "भारत में मिनी पाकिस्तान, पाकिस्तान की बात करने वाले लोग कभी भारत के प्रति संवेदनशील नहीं हो सकते."

जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा पश्चिमी यूपी को मिनी 'पाकिस्तान' बताए जाने पर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है, सियासतदानों ने इस बयान पर कड़ा विरोध जताया है. उत्तर प्रदेश की चंदौली संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह ने रामभद्राचार्य के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है.

एबीपी न्यूज से खास बातचीत सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा, "भारत में मिनी पाकिस्तान, पाकिस्तान की बात करने वाले लोग कभी भारत के प्रति संवेदनशील नहीं हो सकते. यह वही संत महात्मा हैं जो कभी नारियों का अपमान करते हैं. कभी जाती विभेद की बात करते हैं. जो महात्मा, विभेद की बात करेगा, हम उसे महात्मा नहीं मानते हैं." सपा नेता ने कहा, "धर्माचार्य जो भी भाषा बोलते हैं, सरकार के इशारे पर बोलते हैं. अब सरकार को समझना चाहिए कि कैसे इन लोगों के प्रति क्या कार्रवाई करनी चाहिए."

असदुद्दीन ओवैसी का किया समर्थन

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा एनसीईआरटी सिलेबस पर सवाल उठाने पर सपा सांसद ने कहा, "उन्होने (असदुद्दीन ओवैसी) जिन घटनाओं का जिक्र किया है, वह इतिहास में लिखी है. आजादी के पूर्व करीब तीन बार हिंदू महासभा ने मुस्लिम लीग के साथ सरकार बनाई. टू नेशन थ्योरी किसी ने दिया तो सावरकर ने दिया. तो जब टू नेशन थ्योरी सावरकर ने दिया तो देश के विभाजन का जिम्मेदार उनके अलावा हो कौन सकता है? असदुद्दीन ओवैसी की बात में बहुत सच्चाई है."

सपा सांसद ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

सपा सांसद ने एबीपी न्यूज़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा सवाल, कहा - क्या खून और पानी एक साथ बहेगा? आतंकवाद और बातचीत एक साथ चलेगी? बीसीसीआई के आगे भारत का स्वाभिमान झुक गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी बातों पर समीक्षा करनी चाहिये, देश बहुत आहत है.

बीजेपी को खेलना आता है शब्दों का खेल- वीरेंद्र सिह

वीरेंद्र सिह ने कहा कि शब्दों का खेल खेलना भारतीय जनता पार्टी को आता है, लेकिन हम भावुक लोग हैं. हम समझते हैं कि जिस देश ने हमारे ऊपर आतंकी हमले किए, हमें उसके साथ सभी संबंधों पर पुनः विचार करना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी शब्दों का जाल फेंककर अपने चेहरे को साफ करना चाहती है जो पूरा देश समझ रहा है.

यूपी में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर हमले को लेकर सपा सांसद ने कहा है कि  यह घटना उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था का एक नमूना है. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विचार करना चाहिए कि उनका कानून व्यवस्था के ऊपर कितना कंट्रोल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget