एक्सप्लोरर

'कोई कहता है गोली मार देंगे, नाक काट देंगे...', राणा सांगा विवाद के बीच बोले रामजीलाल सुमन

Karni Sena Protest: सपा सांसद ने कहा कि मेरे बयान से किसी को असहमति हो सकती है. लेकिन, हमारे देश में असहमति व्यक्त करने के तरीके हैं. इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Ramjilal Suman Statement: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की आगरा में करणी सेना के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि हमारे देश में असहमति व्यक्त करने के तरीके हैं लेकिन, ये अराजकता की स्थिति हैं. कोई कहता है गोली मार देंगे, कोई कहता है कि नाक काट देंगे. प्रशासन को इस बात की जानकारी है कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. विरोध करने में हिंसा का रास्ता स्वीकार नहीं है. 

सपा सांसद ने कहा कि मेरे बयान से किसी को असहमति हो सकती है. लेकिन, हमारे देश में असहमति व्यक्त करने के तरीके हैं. इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. विरोध करने में हिंसा का रास्ता स्वीकार नहीं है. लोकतांत्रिक देश में विरोध प्रर्दशन होते हैं. 

करणी सेना के विरोध पर सपा सांसद की प्रतिक्रिया
रामजीलाल सुमन ने कहा कि आज स्थिति क्या है कि राजस्थान में एक नेता जो मंदिर चले गए तो मंदिर को धोया गया. अखिलेश जी ने जब मुख्यमंत्री आवास छोड़ा तो उसे गंगाजल से साफ किया गया. देश जब आज़ाद हुआ तो कानून बना दिया गया कि जहां मंदिर था वहां मंदिर रहेगा जहां मस्जिद थी वहां मस्जिद रहेगी. और अगर खुदाई ही करनी है तो ज्यादा खुदाई करेंगे वहां बौद्ध मठ निकलेंगे. 

सपा सांसद ने इस दौरान अपने परिवार को भी खतरा बताया और कहा कि जिस तरह की धमकियां मिल रही है मैं समझता हूं कोई भी घटना हो सकती है. ऐसे में सुरक्षा की आवश्यकता तो है ही. हमने उपराष्ट्रपति को इस बारे में जानकारी दी है कि ऐसी धमकियां मिल रही हैं. जब वहां सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई तो हमने हाईकोर्ट से अपील की.

करणी सेना का आगरा में विरोध प्रदर्शन का ऐलान

बता दें कि सपा सांसद ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर बयान दिया था, जिसके विरोध में करणी सेना ने आज आगरा में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. करणी सेना आज हजरत गंज चौराहे पर सपा सांसद राम जी लाल सुमन के द्वारा दिए गए बयान के विरोध में पुतला दहन करेगी. जिसके बाद सांसद के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. पुतला दहन को लेकर हजरत गंज चौराहे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget