एक्सप्लोरर

राम गोपाल यादव की मोहन भागवत को सलाह, कहा- 'स्वयंसेवकों को बच्चे पैदा करने को कहें'

UP Politics: समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव और सांसद जियाउर्रहमान बर्क को सलाह दी है. सपा सांसद ने कहा कि देश के नागरिक असमंजस की स्थिति में आ रहे हैं.

UP News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या वृद्धि में गिरावट पर चिंता है. उन्होंने चिंता जताते हुए रविवार को कहा कि भारत की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) मौजूदा 2.1 के बजाए कम से कम तीन होनी चाहिए. अब उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क की प्रतिक्रिया आई है. 

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मोहन भागवत के बयान पर उठाए सवाल कहा कि भागवत जी और मोदी जी यह तय कर लें कि आखिर सही क्या है क्योंकि देश के नागरिक असमंजस की स्थिति में आ रहे हैं. हम तो पहले से कहते रहे हैं कि बच्चे ऊपर वाले की देन है. उनको दुनिया में आने से रोकना नहीं चाहिए. 

रामगोपाल यादव की सलाह
मोहन भागवत के बयान पर सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरएसएस चीफ को सलाह देते हुए कहा कि अपने स्वयंसेवकों को बच्चे पैदा करने को कहें. दरअसल, मोहन भागवत ने अपने बयान में कहा था कि जनसंख्या में कमी गंभीर चिंता का विषय है. 

उन्होंने कहा कि जनसांख्यिकी अध्ययनों से पता चलता है कि जब किसी समाज की कुल प्रजनन दर 2.1 से नीचे जाती है, तो उसके विलुप्त होने का खतरा होता है. इस गिरावट के लिए जरूरी नहीं कि बाहरी खतरे हों, कोई समाज धीरे-धीरे अपने आप ही विलुप्त हो सकता है. इस मुद्दे के कारण कई भाषाएं और संस्कृतियां पहले ही विलुप्त हो चुकी हैं.

अवध ओझा अब बनेंगे राजनीति के 'राजा', AAP में शामिल, जानें- यूपी के गोंडा से दिल्ली में सियासत तक का सफर

क्या बोले थे RSS चीफ?
आरएसएस चीफ ने कहा कि प्रजनन दर को 2.1 से ऊपर बनाए रखना आवश्यक है. कुटुंब (परिवार) समाज का अभिन्न अंग है और हर परिवार की समाज के गठन में अहमियत है. हमारे देश की जनसंख्या नीति, जो 1998 या 2002 के आसपास तैयार की गई थी, कहती है कि जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से नीचे नहीं होनी चाहिए.

वहीं एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने यदि जनसंख्या दर बढ़ती है तो भारत की परिस्थिति क्या रहेगी, इस बारे में आप सोच भी नहीं सकते. देश की आबादी बहुत बढ़ चुकी है. इसके बाद जनसंख्या दर बढ़ाने से कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. पानी की समस्या हो सकती है, अनाज की समस्या हो सकती है, अन्य समस्याएं हो सकती हैं.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget