एक्सप्लोरर

सपा विधायक जाहिद बेग ने जमकर की पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक भी थे मौजूद

UP News: जाहिद बेग ने 'अटलजी अमर रहें' का नारा लगाते हुए कहा, ''प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम में शामिल होकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. अटल जी हमेशा लोगों को एकजुट करने की बात करते थे.''

Bhadohi News: समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग (Zahid Beg) ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा लोगों को एकजुट करने की बात करते थे. भदोही शहर से सपा विधायक बेग उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण के दौरान उपस्थित थे. उन्होंने 'अटलजी अमर रहें' का नारा लगाते हुए कहा, ''प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम में शामिल होकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. अटल जी हमेशा लोगों को एकजुट करने की बात करते थे.''

सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरितमानस संबंधी टिप्पणियों पर बेग ने कहा, ''मैं इससे सहमत नहीं हूं.'' गौरतलब है कि सपा के विधान परिषद सदस्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल में यह आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया कि रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों में जाति के आधार पर समाज के एक बड़े वर्ग का 'अपमान' किया गया है. उन्होंने मांग की कि इन पर 'प्रतिबंध' लगाया जाए.

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया गया
वहीं भदोही दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्थलीय निरीक्षण और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने लखनऊ का नाम बदलने की मांग को लेकर कहा कि लखनऊ के बारे में सर्वविदित है कि वह लक्ष्मण नगरी ही थी. नाम बदलने को लेकर जैसी स्थिति बनेगी तो उसके विषय में बताया जाएगा.

Lok Sabha Election 2024: यूपी में BJP को मिला नया साथी, जल्द लगेगी मुहर! संगठन में बदलाव पर बड़ा अपडेट

भदोही में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर गहन समीक्षा बैठक की जिसके बाद भदोही विधानसभा के सुरियावां बाजार बाईपास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget