एक्सप्लोरर

शीतकालीन सत्र से पहले सपा विधायकों का विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने मंगलवार को शीतकालीन सत्र से पहले विधानसभा में महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कोई गले में आलू-प्याज की माला तो कोई बिना कुर्ते के नजर आया

लखनऊ, एबीपी गंगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के एमएलए और एमएलसी ने विधान परिषद स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। महंगाई भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। विधानसभा परिसर में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कोई गले में आलू-प्याज की माला डालकर पहुंचा था तो किसी विधायक ने प्रदर्शन के दौरान अपना कुर्ता ही निकाल दिया।

समाजवादी पार्टी के नूरपुर से विधायक नईम उल हसन ने प्रदर्शन के दौरान अपना कुर्ता निकाल दिया और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि जामिया में जिस तरीके से पुलिस ने बर्बरता की है वह ठीक नहीं है। वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक आशुतोष उपाध्याय गले में आलू प्याज की माला डालकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बेतहाशा महंगाई बढ़ी है और सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए इस तरीके से विधानसभा पहुंचे हैं।

इससे पहले सोमवार को पार्टी मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से लोगों का मोह भंग हो चुका है। त्रस्त जनता अब विरोध में सड़कों पर भी उतरने लगी है। सपा प्रमुख ने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, लखनऊ के नदवा कालेज और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ ज्यादती की निंदा की। छात्रों के अपमान तथा उत्पीड़न को लोकतंत्र की हत्या बताया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget