एक्सप्लोरर

UP News: सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर ED की रेड 14 घंटे बाद खत्म, टीम ने कई दस्तावेज किए बरामद

SP MLA Irfan Solanki ED Raid: ईडी की टीम ने 14 घंटे तक जांच की है और रात 8 बजे ये जांच पूरी कर अधिकारी सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर से निकल गए. इस दौरान इरफान की पत्नी अपने घर में मौजूद नहीं थी.

Irfan Solanki ED Raid: कानपुर के समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के घर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) की टीम ने रेड डाली. ईडी की इस छापेमारी में कानपुर के इरफान के दो घरों समेत कानपुर में उनके करीबी सपा नेत्री नूरी शौकत, बिल्डर हाजी वसील, विधायक इरफान के भाई रिजवान और चाचा पर ईडी की टीम ने शिकंजा कसा. वहीं ये जांच 14 घंटों के बाद समाप्त हो गई और इस जांच के दौरान कई राज विधायक के ड्राइवर ने खेल दिए.

सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. वहीं पहले से आपराधिक मामलों में पिछले 1 साल से जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर आज गुरुवार (7 मार्च) की सुबह 6:30 पर लखनऊ से आई ईडी की टीम ने छापा मार दिया. यह छापेमारी इरफान सोलंकी के कानपुर के जाजमऊ स्थित घर में हुई, इसके साथ ही इरफान के करीबी सपा नेत्री नूरी शौकत, विधायक इरफान सोलंकी के करीबी बिल्डर हाजी वसीम और इरफान के सगे भाई रिजवान सोलंकी और उनके चाचा मेराज के घर पर भी यह छापेमारी चलती रही. इसके साथ ही इरफान के लखनऊ और मुंबई स्थित आवासों पर भी यह छापेमारी चल रही थी. एक दिन में सपा विधायक इरफान सोलंकी के इतने ठिकानों पर ईडी की छापेमारी ने इरफान की मुश्किलें बढ़ा दीं. वहीं लगभग 14 घंटे तक चली इस छापेमारी में ईडी की टीम ने इरफान के घर, ऑफिस और करीबियों के ठिकानों से कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं.

ईडी की टीम ने 14 घंटे तक जांच की है और रात 8 बजे ये जांच पूरी कर अधिकारी इरफान सोलंकी के घर से निकल कर वापस चले गए. इरफान की पत्नी अपने घर में मौजूद नहीं थी और न ही घर में कोई अन्य सदस्य था. सपा विधायक के घर में महज उनका ड्राइवर अनीस मौजूद था, जिससे ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की है. इरफान की पत्नी को ड्रावर ने अधिकारियों की कार्यवाही की जानकारी दी और इरफान की पत्नी से अधिकारियों की जांच में अपने ड्राइवर को सहयोग करने की भी बात कही थी. 

सपा विधायक के घर में मौजूद ड्राइवर अनीस ने अधिकारियों की जांच के कई राज खोले. ड्राइवर ने बताया की अधिकारियों ने इरफान के घर में कई जगह पर तलाशी ली. घर में रखे  सभी कागजातों को अपने कब्जे में ले लिया. घर में रखी ईरान की एक तिजोरी को तोड़ने का भी प्रयास कर रहे थे उन्हे शक था कि इस तिजोरी में कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज हो सकते हैं लेकिन घर में चाबियां होने के चलते अधिकारियों चाबियां दे दी गईं. जिससे उन्होंने तिजोरी और अलमारी में रखे कागज, प्रॉपर्टी के पेपर और घर में रखे कुछ मोबाइल भी ले गए हैं. इसकी जानकारी मीडिया को देने के लिए भी माना किया था. इस रेड से कयास लगाए जा रहे हैं कि इरफान सोलंकी को जल्द ही जमानत मिलने वाली थी उससे पहले ही ईडी ने ये कार्रवाई कर दी है. जिससे इरफान सोलंकी की समस्या बढ़ सकती हैं और उनका राजनैतिक भविष्य खराब हो सकता है.

Lok Sabha Election 2024: मुस्लिम वोटर्स के लिए मायावती ने तैयार किया मास्टर प्लान, सपा-कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget