एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के विधायक ने फूंक दिया बिगुल, हजारों लोगों के साथ इस दिन से शुरू होगा जन आंदोलन

Meerut News: सपा विधायक अतुल प्रधान ने कुछ महीने पहले प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ अनशन किया था और जो वादा अनशन खत्म कराने के दौरान हुआ था वो वादे पूरे ना किए जाने से भी अतुल प्रधान गुस्से में हैं.

UP News: मेरठ में अखिलेश यादव के विधायक अतुल प्रधान बड़ा आंदोलन करने जा रहें हैं. ये आंदोलन प्राइवेट स्कूल, प्राइवेट अस्पताल की लूट और सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्थाओं के खिलाफ होने जा रहा है. आम जनता को इस आंदोलन में जोड़कर अतुल प्रधान सड़कों पर उतरेंगे और जनता के हक और हकूक की लड़ाई लड़ेंगे.

सपा एमएलए अतुल प्रधान के अपने आवास पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई. जिसमें आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे थे, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी मेंबर इस बैठक में आए और सभी ने अपनी अपनी बातें सामने रखीं. सभी ने एक आवाज में आवाज बुलंद की है कि इस बार आंदोलन पिछली बार से भी बड़ा होना चाहिए. गरीब जनता पिस रही है, प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों को लूटा जा रहा है, प्राइवेट अस्पताल लूट का अड्डा बने हैं, लेकिन कोई कहने सुनने वाला नहीं है, सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाएं हावी हैं.

मेरठ में 10 अक्टूबर को सपा एमएलए अतुल प्रधान हजारों लोगों के साथ मेरठ कमिश्नरी पर कूच करेंगे. हजारों लोग वहीं डेरा डालकर बैठ जाएंगे. प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, प्राइवेट अस्पतालों की लूट और चरमराती हुई सरकारी व्यवस्थाओं के खिलाफ हुंकार भरेंगे. ग्रामीण इलाकों के साथ साथ शहरी इलाकों के लोगों को भी इस आंदोलन से जोड़ने की तैयारी है. सभी लोगों को बैठक में बुलाकर अपनी बात रखने का मंच दिया जा रहा है.

हर इलाके के प्राइवेट स्कूल और हॉस्पिटल का जुटाया जा रहा डाटा

मेरठ में सपा एमएलए अतुल प्रधान के आवास पर हर रोज शहर और ग्रामीण इलाके के लोगों की महत्वपूर्ण बैठक होगी. इस बैठक में जिस जिस भी इलाके के मुआजिज लोग आ रहें हैं वो प्राइवेट स्कूल, प्राइवेट अस्पताल और सरकारी अस्पताल का डाटा भी ला रहें हैं. जिसकी पूरी लिस्ट तैयार की जाएगी और वहां की खामियों पर जवाब तलब किया जाएगा. सभी से कह दिया गया है कि जो भी घटनाएं हुई हैं उन प्राइवेट अस्पतालों का पूरा डाटा इकट्ठा  किया जाए और जिन प्राइवेट स्कूलों में ज्यादा उत्पीड़न है उनका भी रिकॉर्ड लाया जाए. सरकारी अस्पतालों का भी डाटा इकट्ठा किया जा रहा है. सपा एमएलए अतुल प्रधान ने कुछ महीने पहले प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ अनशन किया था और जो वादा अनशन खत्म कराने के दौरान हुआ था वो वादे पूरे ना किए जाने से भी अतुल प्रधान गुस्से में हैं.

ऐसा आंदोलन होगा सब देखेंगे- अतुल प्रधान

10 अक्टूबर को मेरठ में होने जा रहे बड़े आंदोलन पर जब हमने सपा एमएलए अतुल प्रधान से बात की तो बोले इस बार ऐसा आंदोलन होगा कि सब देखेंगे कि आंदोलन किसे कहते हैं. प्राइवेट स्कूल लूट के अड्डे बने हैं, कॉपी किताब, बेल्ट, जूते और मोज़े के नाम पर बच्चों के अभिभावकों को लूटा जा रहा है. प्राइवेट अस्पतालों का हाल सब देख रहें हैं जरा सी बीमारी का लाखों का बिल बनाया जा रहा है. सरकारी अस्पतालों में ना डॉक्टर है और ना पैरामेडिकल स्टाफ और दावा बड़ा बड़ा है, इस बार पूरा हिसाब लेंगे. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो जनता से बात करके अनशन पर भी बैठ जाएंगे.

'संत सत्ता का गुलाम नहीं होता...' विदेशी आक्रांताओं का जिक्र कर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget