एक्सप्लोरर

UP Politics: सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर सपा? उदयवीर सिंह ने दिया जवाब, BJP को भी एक्सपोज करने की कही बात

UP News: सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र जनमत से चलता है. जनता की राय के हिसाब से देश चलना चाहिए. जनता के हिसाब से हम चलाना चाहते हैं, जो ऐसा नही कर रहे हैं, उनको एक्सपोज करना चाहते हैं.

Udaiveer Singh Attacks On BJP: समाजवादी पार्टी (SP) के प्रवक्ता और एमएलसी उदयवीर सिंह ने सांसदों के अधूरे वादों सहित दूसरे मुद्दों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उदयवीर सिंह ने कहा कि जनता के बीच में जब किसी पार्टी के नेता जाते हैं तो वह वादे करते हैं. उन वादों को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है. बीजेपी सरकार (BJP Government) ने कोई वादा ईमानदारी से पूरा नहीं किया. अधूरे की बात छोड़िए शुरू ही नहीं किए. निश्चित तौर पर यह हिसाब-किताब होना चाहिए कि उन्होंने क्या वादे किए थे.

उदयवीर सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर सहित दूसरे मामले में वादा पूरा करना तो छोड़िए उल्टा हो रहा है. इन्होंने कहा कि मंहगाई खत्म कर देंगे जबकि बढ़ गई. ऐसी परिस्थिति में जवाबदेही सुनिश्चित करना विपक्ष का काम है और सपा करेगी. लोकतंत्र जनमत से चलता है. जनता की राय के हिसाब से देश चलना चाहिए. जनता की राय के हिसाब से हम चलाना चाहते हैं और जो ऐसा नही कर रहे हैं, उनको एक्सपोज करना चाहते हैं. सबको पता होना चाहिए कि जनता की राय क्या है, उसके अपेक्षाएं क्या हैं, वह देश को कहां देखना चाहते हैं? उसके हिसाब से हर दल को आंकना चाहिए.

सपा के सॉफ्ट हिंदुत्व पर क्या बोले उदयवीर सिंह?

सपा के सॉफ्ट हिंदुत्व को लेकर उदयवीर सिंह ने कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशिक्षण शिविर हुआ था तो जब चित्रकूट में हुआ और अखिलेश यादव ने परिक्रमा की तो फिर इसी सॉफ्ट हिंदुत्व की बात हुई. नेता जब किसी जिले में जाते हैं तो वहां की जो पौराणिक, ऐतिहासिक, राजनीतिक, सामाजिक रूप से जो महत्वपूर्ण स्थान होते हैं, वहां जाते हैं. लोगों से मिलते हैं. अगर धार्मिक होता तो उसके हिसाब से और ऐतिहासिक होते तो उसके हिसाब से अपनी भावनाओं और जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं.

उदयवीर सिंह ने आगे कहा कि ऐसी जगह कार्यक्रम होता है तो काम अच्छा माना जाता है, सात्विक माना जाता है तो उसमें क्या बुराई है. जब वह शाहजहांपुर गए तो गुरुद्वारे में कार्यक्रम किया. सपा सेक्युलर पार्टी है, सभी धर्मों का सम्मान करती है. सभी धर्मों के लोग हमारे पार्टी में हैं. उनकी भावनाओं के हिसाब से हर जगह जाएंगे. जहां से वह चाहते हैं, जाते हैं. हमारे नेता अयोध्या और काशी पहले भी जाते रहे हैं.

बीजेपी अभी भी सवाल उठाने में लगी है- उदयवीर सिंह

सपा प्रवक्ता ने कहा कि जहां तक बात बीजेपी के आरोपों और बयानबाजी की है तो जो काम नहीं करता है, वह कुछ तो करेगा. सरकार में रहने वालों को अपना काम बताना चाहिए. इससे ज्यादा बेशर्मी, निकम्मेपन और नकारेपन की कोई बात नहीं हो सकती कि सरकार जो 9 साल से लगातार देश में है, प्रदेश में 6 साल से है, अभी भी सवाल उठाने में लगे हैं. उनको तो काम करके दिखाना है. इससे ज्यादा निकम्मापन क्या हो सकता है कि उनके पास इतने साल में कुछ बताने के लिए नहीं है. वोट बैंक क्या होता है. जनता के बीच में जाना ही चाहिए. बीजेपी को अगर कहीं और से वोट मिल जाता हो, उन्हें ऐसा लगता है तो वह कह सकते हैं. मुझे लगता हर दल को जनता के बीच में जाना चाहिए, यही जनता वोट बैंक है और अच्छा काम करेंगे तो वोट मिलेगा.

यूपी में एक और कार्यवाहक डीजीपी पर उदयवीर सिंह ने कहा कि फुल टाइम सरकार की तरह सरकार भी व्यवहार नहीं कर रही. इस सरकार की मानसिकता समय काटने वाली है. यह समय-समय पर बहुत जल्दी में बेईमानी भ्रष्टाचार करने में लगे हैं. लंबी सोच के तहत प्रदेश में कोई नीति नहीं बनी, कोई कार्ययोजना ऐसी नहीं बनी जो 5 साल पूरा कर आगे 5 साल बढ़ाने का काम हुआ हो. इसी मानसिकता के तहत अधिकारियों को तीन-तीन महीने का कार्यवाहक होने का मौका मिल रहा.

'आरके विश्वकर्मा का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड रहा'

उदयवीर सिंह ने कहा कि जिस अफसर को कुर्सी पर बैठते समय मालूम हो कि वह फुल टाइम नहीं है तो वह कितना मन से फैसला लेगा, कितने मनोयोग से काम करेगा, कैसे दूरगामी परिणाम देने वाली योजना बनाएगा. जब सरकार की सोच और समझ ही नहीं है तो अधिकारियों का क्या दोष, जो डीजीपी अभी रिटायर हुए आरके विश्वकर्मा, उनका एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड रहा, लेकिन ट्रैक रिकॉर्ड का बेचारा क्या करेगा, जब सरकार का ही मन नहीं है. अगर सरकार वसूली कराएगी तो जैसे पंचम तल के सारे लोग बैठे वसूली कर रहे, वैसे नीचे के अधिकारी भी उसी में लगे रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में HC से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, अब श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा को लेकर होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget