एक्सप्लोरर

सपा के पूर्व सांसद की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- 'हमारे लोगों का खून बहा तो हमने पानी रोका'

ST Hasan On Indus Water Treaty: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने भारत-पाकिस्तान तनाव और सिंधु जल समझौते को रद्द करने के भारत के फैसले पर बड़ा बयान दिया है.

UP News: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने भारत-पाकिस्तान तनाव और सिंधु जल समझौते को रद्द करने के भारत के फैसले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विश्व बैंक की मध्यस्थता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह भारत का आंतरिक मसला है और आतंकवाद खत्म होने तक यह संधि बहाल नहीं होगी. डॉ. हसन ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी और आपातकाल जैसे हालात में युद्ध की आशंका तक जताई.

डॉ. हसन ने कहा, "हमारे ऊपर आक्रमण हुआ, हमारे लोग मारे गए, हमारे लोगों का खून बहा, तो हमने पानी रोका. यह हमारा मसला है, हमने सिंधु जल समझौता कैंसिल कर दिया. विश्व बैंक इसमें कहां से आ गया. संधि अब तभी शुरू होगी जब आतंकवाद का सफाया हो जाएगा."

डॉ. हसन ने पाकिस्तान पर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने पहले भी निर्दोष लोगों को मरवाया, लगातार हरकत कर रहा है. ये युद्ध का प्रोटोकॉल नहीं है कि आप बच्चों, बूढ़ों और निर्दोष नागरिकों पर हमले कर दें. हमारी तरफ से कोई पाकिस्तानी सिविलियन नहीं मारा गया." उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने जवाबी कार्रवाई में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.

पाकिस्तान बौखला गया है- एसटी हसन

डॉ. हसन ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "पाकिस्तान बौखला गया है, लेकिन उसकी औकात नहीं कि वो हिंदुस्तान की टक्कर ले ले. अगर जंग फुल फ्लैश चल जाती है, तो पाकिस्तान चार दिन में निपट जाएगा." उन्होंने मौजूदा तनाव को आपातकाल जैसा बताया और बड़े हथियारों, एटम बम तक के इस्तेमाल की आशंका जताई. उन्होंने कहा, "जब पाकिस्तान उकसाएगा, तो भारत भी जवाब देगा. स्थिति ऐसी है कि जंग कब बढ़ जाए, हमें अपने नागरिकों और देश को भी बचाना है."

जमाखोरी पर भी सपा नेता ने जताई चिंता

डॉ. हसन ने तनाव के बीच जमाखोरी पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा, "कुछ लोग हालात का नाजायज फायदा उठाते हैं. हमें सतर्क रहना होगा" भारत में कई जगहों पर आपात स्थिति को देखते हुए लोग जरूरी सामान जमा करने लगे हैं, जिससे कीमतें बढ़ने की आशंका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget