एक्सप्लोरर

Election Results 2023: विधानसभा चुनाव नतीजों पर सपा नेता शफीकुर्रहमान बर्क बोले- हार का असर इंडिया एलायंस पर...

UP News: समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि हार-जीत तो होती रहती हैं. जो कमियां हुई हैं उन पर विचार करना चाहिए.

SP On Assembly Election Results 2023: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2023) के नतीजे जारी किए जा चुके हैं. 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के नतीजे आए थे और 4 दिसंबर को मिजोरम के नतीजे जारी किए गए. तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बंपर जीत हुई है. वहीं कांग्रेस (Congress) से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और राजस्थान (Rajasthan) छिन गया है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर अब I.N.D.I.A गठबंधन से जुड़े नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई हैं. समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. 

हार-जीत होती रहती है- बर्क
तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार पर सपा सांसद और इंडिया एलायंस दल के सहयोगी नेता शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि हार-जीत तो होती रहती है. कुछ कमियां रही होंगी, जिसकी वजह से ये नतीजे आएं हैं. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि हार का असर इंडिया एलायंस पर नहीं पड़ेगा, चुनाव रणनीति में जो कमियां हुई उन पर विचार करना चाहिए.

एमपी बीजेपी को बंपर जीत, कांग्रेस को निराशा 
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में मतदान संपन्न कराए गए थे. तीन दिसंबर को आए नतीजों में बीजेपी को बंपर जीत मिली है. जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में बीजेपी को 163 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 66सीटों के साथ संतोष करना पड़ा है. वहीं नए दल भारत आदिवासी पार्टी के खाते में एक सीट गई है. 

छत्तीसगढ़ नहीं बचा पाई कांग्रेस 
छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को वोट डाले गए थे. तीन दिसंबर को आए परिणामों ने कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सत्ता भी छीन ली. यहां बीजेपी ने दमदार तरीके से सत्ता में वापसी की है. बीजेपी को 54 सीटें मिलीं तो वहीं कांग्रेस 35 में ही सिमट कर रह गई. जबकि अन्य के खाते में एक सीट गई है.

राजस्थान का नहीं बदला रिवाज 
राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर वोटिंग हुई थी. एक सीट पर प्रत्याशी के निधन के बाद उस सीट पर मतदान होल्ड कर दिया गया था. राजस्थान की 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी. यहां नतीजों में कांग्रेस राजस्थान का रिवाज बदल नहीं पाई. नतीजों में बीजेपी ने 115 सीटों के साथ राजस्थान की सत्ता में पुनः वापसी की. जबकि कांग्रेस के खाते में 69, और अन्य के खाते में 14 सीटें गई हैं.

ये भी पढे़ं:

UP Politics: एमपी में मिली हार पर चु्प्पी साध गए अखिलेश यादव और सपा! क्या हैं इसके मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget